भोपाल

एमपी में भारी बरसात से डूबा हाईवे, थमा यातायात, कई किमी लंबे जाम में फंसे लोग

Highway- मध्यप्रदेश में भारी बरसात का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को खूब पानी गिरा।

2 min read
Aug 29, 2025
Agra Mumbai Highway submerged in water near Khandwa village in Mahu

Highway- मध्यप्रदेश में भारी बरसात का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को खूब पानी गिरा। नर्मदापुरम जिले में कई शहर भीगे, यहां के तवा बांध के 3 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में कई जगहों पर जोरदार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के राज्य में 2-3 दिन तक बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच भारी बारिश के कारण महू में हाईवे पानी में डूब गया है। इससे यातायात थम गया जिससे कई किमी लंबा जाम लगने से लोग फंस गए हैं।

मध्यप्रदेश में बरसात के स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हैं जोकि दो दिनों से राज्य को भिगो रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में पानी बरसा। नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय में बरसात हुई। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया और इटारसी में भी पानी गिरा। इटारसी के पास के तवा बांध से तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के IAS ऑफिसर्स ने उठाया कड़ा कदम, सत्ताधारी पार्टी के विधायक का किया तगड़ा विरोध

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में जोरदार बरसात का अनुमान जताया है। इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के इन जिलों में 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी शामिल हैं।

महू में हाईवे पानी में डूब गया

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन तक राज्य का मौसम यूं ही बना जारी रहेगा। इधर शुक्रवार को तेज बारिश के कारण महू में हाईवे पानी में डूब गया। आगरा मुंबई फोरलेन पर पानी भर गया। खंडवा गांव के पास हाइवे के पानी में डूब जाने से आवागमन ठप हो गया जिससे जाम लग गया। करीब 4 किमी लंबा रास्ते में कई वाहन फंसे हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

भोपाल निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस पर भोपाल रेल मंडल का बड़ा फैसला

Published on:
29 Aug 2025 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर