भोपाल

ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील AIMIM नेता को पड़ी भारी, तौकीर निजामी को पार्टी ने निकाला

AIMIM : नेता तौकीर निजामी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील की थी। पार्टी ने साफ किया- 'निजामी का बयान पार्टी की आइडियोलॉजी के खिलाफ है।'

2 min read
तौकीर निजामी को AIMIM पार्टी ने निकाला (Photo Source- patrika)

AIMIM :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम ने विवादित बयान देने वाले नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार नेता तौक़ीर निजामी को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। AIMIM एमपी के अध्यक्ष मोहसिन अली खान की ओर से ये कार्रवाई की गई है। पार्टी ने तौक़ीर के बयान को आइडियोलॉजी के खिलाफ बताते हुए उन्हें पार्टी से बाहर किया है।

दरअसल, एआईएमआईएम नेता और अहले सुन्नत समिति के महासचिव पीरजादा तौक़ीर निजामी ने पिछले दिनों ईद से पहले अपने एक बयान में कहा था कि, 'भारत के मुसलमानों की स्थिति खराब है। दलितों से भी ज्यादा खराब भारतीय मुस्लिमों की स्थिति है। भारतीय मुसलमान की बद से बदतर स्थिति कर दी गई है। रमजान और ईद की खरीदी में आपका पैसा अपनों के हक में जाए, इसलिए आप सिर्फ मुसलमान से ही खरीदारी करें।'

ये भी पढ़ें

पंपों पर लग रही भारी भीड़, यहां अद्धी-बाल्टी और बर्तन लेकर पेट्रोल भराने भी पहुंच रहे लोग

तौकीर के बयान पर भड़का मुस्लिम समुदाय

हालांकि, तौक़ीर निजामी के बयान ने मुस्लिम समुदाय में ही नाराजगी बढ़ा दी। निजामी के बयान के बाद मुस्लिम समुदाय ने ही अपील कर दी, जिसमें कहा गया कि 'मुसलमान सबसे खरीदारी करें और नफरती लोगों को जवाब दें।' दूसरी तरफ तौक़ीर निजामी के बयान को AIMIM पार्टी ने भी गंभीरता से लिया और उनके बयान को पार्टी की आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने तौक़ीर को पार्टी से टर्मिनेट कर दिया है। इस संबंध में पार्टी ने लेटर भी जारी कर दिया है।

पार्टी ने पत्र के जरिए निजामी से कहा-

तौकीर निजामी को AIMIM पार्टी ने निकाला (Photo Source- AIMIM)

ये औपचारिक रूप से सूचित किया जाता है कि, तौकीर निज़ामी ने हाल ही में एक सार्वजनिक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने मुसलमानों से केवल मुसलमानों से ही खरीदारी करने की बात कही है। पार्टी ने इस बयान को गंभीरता से लिया है। इस प्रकार के बयान गैर-जिम्मेदाराना, उकसाने वाले और समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं। ये न केवल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ हैं, बल्कि भारत के संविधान की भावना के भी विपरीत हैं जो सभी नागरिकों के बीच समानता, न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।

पत्र में आगे ये भी कहा गया कि, AIMIM संविधानिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और धर्म या समुदाय के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव, विभाजन या आर्थिक बहिष्कार का समर्थन नहीं करती। इस अनुशासनहीनता और पार्टी के सिद्धांतों के उल्लंघन को देखते हुए, पार्टी नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। तदनुसार, तौकीर निज़ामी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

इसके साथ ही पार्टी यह भी स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार का असंवैधानिक आचरण या समाज में विभाजन को बढ़ावा देने वाले बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, और ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, चाहे वह संगठन में किसी भी पद या स्थिति में हो, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सरकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके मंत्रीजी तो अफसरों ने उनके बेटे को ही बना डाला ‘मंत्री’, अब हो रही फजीहत

Published on:
26 Mar 2026 08:18 am
Also Read
View All

अगली खबर