Air India- एयर इंडिया ने फ़्लाइट रद्द किए जाने पर यात्रियों से बाकायदा माफी मांग। कई यात्रियोें का सफर रीशेड्यूल किया जबकि अनेक यात्रियों को किराया वापस किया।
Air India- भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गजब घटना घटी। यहां एयर इंडिया का एक विमान उड़ ही नहीं सका। तकनीकी खराबी के कारण विमान को मजबूरन रोकना पड़ा। एयर इंडिया ने फ़्लाइट रद्द कर दी। ऐन वक्त पर फ़्लाइट रद्द करने की घोषणा से यात्री आक्रोशित हो उठे। यात्रियों ने हंगामा करना चालू कर दिया। इधर एयर इंडिया ने फ़्लाइट रद्द किए जाने पर यात्रियों से बाकायदा माफी मांग। कई यात्रियोें का सफर रीशेड्यूल किया जबकि अनेक यात्रियों को किराया वापस किया।
एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट ऐन वक्त पर रद्द हो गई। एआइ 634 फ़्लाइट के रद्द किए जाने की अचानक घोषणा से यात्री खफा हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। अधिकांश यात्रियों को बेहद जरूरी काम से मुंबई जाना था इसलिए लोग गुस्सा उठे।
यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट दोपहर 3 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी। यह फ़्लाइट मुंबई से भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी। बताया जा रहा है कि मुंबई से भोपाल आते ही एयर इंडिया के इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई।
विमान नहीं सुधरा तो शाम 5 बजे 175 यात्रियों को फ़्लाइट रद्द होने की जानकारी दी
कंपनी अधिकारियों ने सुधार की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट के यात्रियों को बार-बार री शेड्यूल का मैसेज भेजा। इतना ही नहीं, मुंबई जाने वाली फ़्लाइट के यात्रियों को दोपहर 3 बजे चेक इन करा दिया। हालांकि एयर इंडिया का यह विमान रनवे से उड़ नहीं सका, यहीं खड़ा रहा। यात्री इसके उड़ने का इंतजार करते रहे लेकिन आखिरकार कंपनी ने मुंबई की फ़्लाइट रद्द कर दी। विमान नहीं सुधरा तो शाम 5 बजे 175 यात्रियों को फ़्लाइट रद्द होने की जानकारी दी।
यात्री परेशान हो उठे और हंगामा कर दिया। भोपाल से मुंबई और कनेक्टिंग फ़्लाइट लेकर कोच्चि जाने वाले यात्री आनंद शर्मा ने बताया, सोमवार दोपहर 12 बजे कोच्चि में जरूरी मीटिंग थी। अब शामिल नहीं हो सकेंगे। कंपनी ने 81 यात्रियों की यात्रा रीशेड्यूल की है। 86 यात्रियों को किराया रिफंड किया।
प्रमुख बिंदु
रनवे पर एयर इंडिया का विमान खराब
मुंबई की फ़्लाइट रद्द
यात्रियों ने किया हंगामा
कंपनी ने 81 यात्रियों की यात्रा रीशेड्यूल की
86 यात्रियों को किराया रिफंड किया