भोपाल

बेहद खतरनाक हुई भोपाल के 21 स्थानों की हवा, सिकुड़ रहीं फेफड़ों की नलियां, आ रही सूजन

Bhopal Air Quality : ठंड और प्रदूषण का वार: जहरीली हवा से फेफड़े बीमार, धूल और धुएं ने बढ़ाया संकट: एक्यूआइ 229 के पार, सांस और अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 8:05 AM IST
जहरीली हवा से फेफड़े बीमार,
जहरीली हवा से फेफड़े बीमार (Photo: AI)

Bhopal Air Quality : राजधानी के 21 स्थानों की हवा बेहद खतरनाक हो गई है। ये भोपाल के प्रदूषण हॉट स्पॉट के रूप मे चिह्नित हैं। सर्दी बढऩे के साथ यहां की हवा में घुलते प्रदूषक कण फेफड़ों के मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। ठंड और वायु प्रदूषण का दोहरा असर सांस रोगियों के लिए मुसीबत से कम नही है। विशेषज्ञों ने बताया कि हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंचकर सूजन, खांसी, सांस फूलने और सीने में जकडऩ बढ़ा रहे हैं। अस्थमा और क्रॉनिक ऑक्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। भोपाल के हॉट स्पॉट पर धूल और धुएं ने संकट बढ़ा दिया है। इससे फेफड़ों की नलियां सिकुड़ रहीं हैं और उनमें सूजन आ रही है। रेलवे स्टेशन, लालघाटी, गोविंदपुरा सहित सभी 21 हॉटस्पॉट में पीएम निर्धारित सीमा से अधिक है।

आंकड़े दे रहे बढ़ते खतरे की गवाही

20 नवंबर 2026 को भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 229 दर्ज किया गया। इस दौरान पीएम 2.5 का स्तर 99 और पीएम 10 का स्तर 129 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा। दोनों प्रदूषक निर्धारित 24 घंटे की राष्ट्रीय सीमा से अधिक थे। पीएम 2.5 की निर्धारित सीमा 60 और पीएम 10 की 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। नवंबर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा। 12 नवंबर को एक्यूआइ 212 और 11 नवंबर को 170 दर्ज किया गया था। पिछले साल 12 नवंबर को यह 156 था। वहीं, जनवरी 2026 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में प्रस्तुत याचिका में भोपाल का वार्षिक पीएम 10 स्तर 130 से 190 और पीएम 2.5 का स्तर 80 से 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बताया गया था।

रेलवे स्टेशन से गोविंदपुरा तक प्रदूषण की मार

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दस्तावेज में शहर के 21 प्रदूषण हॉट स्पॉट चिह्नित हैं। इनमें रेलवे स्टेशन, भोपाल टॉकीज, बैरागढ़ कपड़ा मार्केट, सर्वधर्म चौराहा, नर्मदापुरम रोड, ज्योति टॉकीज चौराहा, लालघाटी और गोङ्क्षवदपुरा चौराहा शामिल हैं। सड़क की धूल, वाहनों का धुआं, निर्माण गतिविधियां और कचरा जलाना प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। एक अध्ययन के अनुसार, पीएम 10 उत्सर्जन में सड़क की दोबारा उडऩे वाली धूल की हिस्सेदारी 61.1 प्रतिशत और पीएम 2.5 में 34.6 प्रतिशत है। सर्दियों में हवा की गति कम होने और तापमान में उलटफेर से प्रदूषक कण जमीन के नजदीक जमा रहते हैं। सुबह और शाम इनका असर अधिक हो सकता है। जीएमसी के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक सर्दी बढऩे से सांस के मरीजों की ओपीडी बढऩे लगी है।

ये हैं बचने के उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार, सांस के मरीज सुबह-शाम ठंड और प्रदूषण के समय बाहर निकलने से बचें। नियमित दवाएं और इनहेलर लेते रहें। खुले में व्यायाम के बजाय घर में हल्की गतिविधियां करें। सांस फूलने या सीने में जकडऩ बढऩे पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। बुजुर्गों, बच्चों और निमोनिया के मरीजों को भी अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है।

Updated on:
21 Nov 2026, 8:05 AM IST
Published on: