भोपाल

भोपाल से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, तकनीकी जांच शुरु, शिवराज सिंह भी होने वाले थे सवार

Indigo Flight Hard Landing : राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच जारी है। उड़ान में देरी से यात्री परेशान हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने वाले थे।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 4:26 PM IST
Indigo Flight Hard Landing
फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के चलते फ्लाइट निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। अब इसके शाम 4:30 बजे रवाना होने की जानकारी सामने आई है।

फ्लाइट में देरी होने के चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी ये भी है कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक भी इस फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे।

रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा है टेस्टिंग

मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि, हार्ड लैंडिंग की स्थिति में विमान की जांच करना तय प्रक्रिया का हिस्सा होता है। अगर पायलट लैंडिंग के समय थोड़ा भी मेहसूस करता है कि विमान रनवे पर अपेक्षा से अधिक जोर से लैंड हुआ है तो वो इसकी जानकारी इंजीनियरिंग टीम को देता है। इसके बाद विमान की तकनीकी टीम इसकी जांच करती है। जांच और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है।

शिवराज सिंह चौहान भी इसी फ्लाइट से जा रहे थे दिल्ली

बताया जा रहा है कि, जिस फ्लाइट की भोपाल में हार्ड लैंडिंग हुई है, उसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के के भी दिल्ली रवाना होने वाले थे।

4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी फ्लाइट!

फ्लाइट की दिल्ली के लिए अगली यात्रा में हो रही देरी के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार, अगर इस अवधि तक तकनीकी पड़ताल पूरी हो जाती है तो फ्लाइट शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दी जाएगी।

Updated on:
27 Oct 2026, 4:26 PM IST
Published on: