Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ की यात्रा इस बार पूरे 52 दिन तक की जा सकेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए इस बार एमपी में श्रद्धालुओं में जबर्दस्त जोश दिख रहा है।
Amarnath Yatra 2024 प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहटें शुरु हो चुकी हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ होगी, जोकि 19 अगस्त तक चलेगी। इस प्रकार अमरनाथ की यात्रा इस बार पूरे 52 दिन तक की जा सकेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए इस बार एमपी में श्रद्धालुओं में जबर्दस्त जोश दिख रहा है। यही कारण है कि राजधानी भोपाल में तो अमरनाथ यात्रा के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है।
बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाने के लिए भोपाल में 8 हजार भक्तों के पंजीयन हो चुके हैं। यहां 16 जुलाई तक अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2024 की बुकिंग फुल हो चुकी है। अमरनाथ की यात्रा करने के लिए अब एक ही उपाय बचा है। अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए अब इसके बाद की तारीखों में ही जाना संभव है।
बालटाल और पहलगाम के रास्ते से अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए लोग ऐसे बेकरार थे कि महज 12 दिनों में ही बुकिंग फुल हो गई। 8 हजार से अधिक भक्तों के पंजीयन कराए जा चुके हैं। इनमें सात हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन कराए। बैंकों से करीब 1 हजार भक्तों ने पंजीयन कराए हैं।
पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पंजीयन के लिए रोज लोगों की लंबी कतारें लग रहीं हैं। अमरनाथ के दर्शन करने पहलगाम के रास्ते से जानेवालों को 18 जुलाई के बाद की तारीखें मिल पा रहीं हैं।
उम्मीद है कि इस बार भोपाल से अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2024 पर जानेवालों की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो सकती है। प्रदेश से करीब 50 हजार श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन करने जाएंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन करने भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते से जाएंगे।
13 साल की उम्र के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। अमरनाथ की यात्रा कठिन पहाड़ों से करना पड़ता है। पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति ही यह यात्रा कर सकता है, इसलिए चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है।