भोपाल

गृहमंत्री अमित शाह की नजर मध्यप्रदेश पर, चुनाव से पहले की यह है रणनीति

केन्द्रीय गृह मंत्री का 24 फरवरी का दौरा तय, मैहर में करेंगे मां शारदा के दर्शन, कोल महाकुंभ और मेडिकल कॉलेज लोकार्पण के बाद सतना में रात्रि विश्राम...>
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 3:35 PM IST
amit.gif

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब केंद्रीय मंत्री भी सक्रिय हो रहे हैं। भाजपा का फोकस अब विंध्य क्षेत्र को साधने पर केंद्रित है। इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। वे इस दौरान मैहर वाली माता के दर्शन भी करेंगे। गौरतलब है कि विंध्य क्षेत्र में 31 विधानसभा और चार लोकसभा सीटें हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना दौरा तय हो गया है। 24 फरवरी को उनके दौरे की शुरुआत मैहर में मां शारदा के दर्शन से होगी। इसके बाद सतना में मां शबरी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे, फिर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे और अगले दिन रवाना होंगे। विंध्य क्षेत्र में 31 विधानसभा और चार लोकसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में ब्राह्मण, ठाकुर, पिछड़ा वर्ग और कुर्मी मतदाताओं का अच्छा खासा दबदबा है।

भाजपा इस क्षेत्र को मजबूत करने में जुट गई है। इससे पहले रीवा में एयरपोर्ट का शीलान्यास किया गया। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम सहित भाजपा संगठन के नेताओं के लगातार दौरे तेज हो गए हैं। वहीं कांग्रेस भी इस क्षेत्र में लगातार दौरे कर अपने किले बचाने और भाजपा से किले छीनने की कोशिश में अभी से जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। खजुराहो से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साथ लेकर हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे मैहर पहुंचेंगे। मैहर में सवा 1 बजे मां शारदा के दर्शन के बाद वे मैहर सॢकट हाउस में भोजन करेंगे। इसके बाद 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से सतना रवाना होंगे।

यह भी पढ़ेंः

मैहर से सतना हवाई अड्डे आएंगे

शाह मैहर से सतना हवाई अड्डे 3.10 बजे पहुंचेंगे। यहां से वे शबरी माता जन्म जयंती पर कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे और उनका संबोधन होगा। इस कार्यक्रम के बाद वे हवाई अड्डे पहुंच कर 5 बजे हेलीकॉप्टर से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होंगे।


सवा घंटे मेडिकल कॉलेज में देंगे

केन्द्रीय गृह मंत्री सवा 5 बजे हेलीकॉप्टर से मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 6.30 बजे तक रहेंगे। इस कार्यक्रम को वे लगभग सवा घंटे देंगे। इसके बाद वे होटल ओम रिसार्ट रीवा रोड के लिए रवाना होंगे। यहां भोजन के बाद रात 8 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

25 को सतना से होंगे रवाना

25 फरवरी को अमित शाह 10 बजे के लगभग होटल से एयर पोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से विशेष हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होंगे। जहां से विशेष विमान से उत्तर प्रदेश जाएंगे।

Updated on:
22 Feb 2023, 3:35 PM IST
Published on: