
भोपाल। मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापे मारी की है। यह छापे मध्यप्रदेश सहित देशभर के 70 ठिकानों पर की गई है। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। मध्यप्रदेश के कई शहरों से छापेमारी की खबरें हैं।
एनआईए की यह कार्रवाई गैंगस्टर और तमाम राज्यों में फैले उनके सिंडिकेट को लेकर की गई है। छापेमारी में गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने शामिल हैं। उज्जैन में भी लारेंस बिश्नोई के गुर्गों पर कार्रवाई जारी है। लारेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद एनआईई ने देशभर में उसके सिंडिकेट को तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से लारेंस संपर्क में था। पाकिस्तान से लारेंस ने बड़ी मात्रा में हथियार मंगवाए थे।
इनकी तलाश जारी
एनआईए देशभर में 7 लोगों की तलाश में भी यह छापेमारी कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मो. साजिद, डाक्टर शहनवाज, मिराज, मो. खालिद, मो. राशिद, अनवर हुसैन और वासिक के नाम शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पंजाब में छापे
एनआईए ने देशभर में 70 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें से सबसे ज्यादा 30 छापे पंजाब में मारे गए हैं। शनिवार को एनआईए ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। एक दिन पहले ही एजेंसी ने 2021 में मुंद्रा पोर्ट पर मादक पदार्थ जब्ती मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इसमें अफगानिस्तान के 7 लोग शामिल हैं।
नागदा में चल रही है कार्रवाई
उज्जैन जिले की नागदा तहसील के दो थाना क्षेत्र में एनआईए की टीम आई हुई है। बिरला ग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरा और नागदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रत्नाखेड़ी में कार्रवाई चल रही है। एनआईए की टीम आने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
पंजाब के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी योगेश पिता कैलाश भाटी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। नागदा के बिरला ग्राम और मंडी थाने पर पुलिस बल तैनात है। खबर है कि आरोपी हाल ही में तिहाड़ जेल से जुड़ा था, इसके बाद उस पर पुनः प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी योगेश भाटी को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि योगेश के घर में पत्नी शिल्पा और एक बच्चा भी है। योगेश का शिल्पा से प्रेम विवाह हुआ था। पत्रिका लगातार इस मामले में अपडेट दे रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में योगेश का काफी रुतबा है और पिछले छह माह पहले ही वो तिहाड़ जेल से सजा काटने के बाद से वह यहां रह रहा था।
Updated on:
21 Feb 2023, 11:09 AM IST
Published on:
21 Feb 2023, 9:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.