भोपाल

अर्जुन की छाल कैसे पिएं, इस तरह पीने से बीपी रहेगा कंट्रोल, नहीं आएगा हार्ट अटैक

Arjun Ki Chaal kaise Piyen: आप भी हाइपरटेंशन के पेशेंट हैं, अर्जुन की छाल की चाय बनाने और चाय पीने के बारे में सोच रहे हैं. तो यहां जानें सही तरीका

2 min read
May 19, 2024
अर्जुन की छाल की चाय पीने का सही तरीका देता है कई फायदे.

Arjun ki Chal pine ke Fayde: गर्मी के दिनों में हाई बीपी की शिकायत अक्सर लोगों को परेशान कर देती है। लेकिन इसे हल्के में न लें। आपको बता दें कि हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी को भी एक साइलेंट किलर बीमारी माना जाता है। जिसका ज्यादा या कम दोनों ही स्थितियों में होना जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसा आसान घरेलू नुस्खा बताया गया है, जिसे फॉलो करके बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। वहीं इसे सही तरीके से पीने से बीपी के साथ ही दिल की बीमारियों से भी दूर रखेगा।

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद मुख्य रूप से 4-5 चीजों पर काम करता है। तनाव नहीं लेना चाहिए। पौष्टिक भोजन होना चाहिए। सही व्यायाम होना चाहिए। उम्र और क्षमता के अनुसार रोज शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। सही समय पर अच्छी नींद लेनी चाहिए। सुबह के समय अच्छा नाश्ता लें। दोपहर में नॉर्मल लंच लें। जबकि रात में हल्का खाना खाएं। रात को हैवी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। डायबिटीज बढ़ती है।

अन्य बीमारियां बढ़ती हैं। हाई बीपी में योग और प्राणायाम की भी भूमिका है, जिसमें नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ओम का उच्चारण। ये तीन प्राणायाम रोजाना करने चाहिएं, क्योंकि इनसे बीपी कंट्रोल में रहता है। फास्टफूड या पैकेज्ड फूड का सेवन करने से जितना हो सके बचना चाहिए।

पाचन भी ठीक रहता है

पेट और बीपी को ठीक करने के लिए एक चम्मच धनिया और सौंफ का सेवन करें। दोनों को कूटकर रात को भिगो दें। सुबह उबालकर छानकर पी लें। इससे पाचन और बीपी ठीक रहता है।

नियमित रूप से पीएं

भोपाल की आयुर्वेद डॉक्टर राजश्री कहती हैं नियमित रूप से आधा चम्मच अर्जुन की छाल, थोड़ा सा पुनर्नवा, और थोड़ा-सी ब्राह्मी को रात को भिगोकर सुबह उबालकर पीने से बीपी कंट्रोल रहता है।

Also Read
View All

अगली खबर