Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान के लिए आने वाला वक्त चुनौती पूर्ण होने वाला है, फिर शुरू हुई किसान आंदोलन की सुगबुगाहट...।
Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए आने वाला वक्त थोड़ा मुश्किल रह सकता है और अगर यूं कहा जाए कि आने वाला समय शिवराज सिंह चौहान के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है तो गलत नहीं होगा। दरअसल एक बार फिर किसान आंदोलन दिल्ली कूच करने के लिए तैयार खड़ा है। पिछली बार जब किसान आंदोलन हुआ था तो सरकार और तत्कालीन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
एक बार फिर से किसान आंदोलन दिल्ली कूच करने को तैयार है। दिल्ली से लगे सभी राज्यों की बॉर्डर जैसे यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से किसान दिल्ली आने को तैयार हैं ऐसे में एक बार फिर से किसान आंदोलन देश की सरकार के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो सकता है और ऐसे में कृषि मंत्री होने के नाते शिवराज सिंह चौहान को इसका सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो किसान आंदोलन का वक्त शिवराज सिंह चौहान के लिए अग्निपरीक्षा की तरह हो सकता है। ऐसे में देखना ये होगा कि शिवराज सिंह चौहान इस अग्निपरीक्षा को पास कर पाते हैं या फिर नहीं ?
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में तो किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं और पांव पांव वाले भैया की छवि वाले शिवराज सिंह ने किसानों के दिलों पर एमपी में कई सालों तक राज भी किया है। लेकिन अब बारी दूसरे अन्य राज्यों के किसानों के बीच की है।