भोपाल

बड़ा खुलासा! भोपाल में धर्मांतरण और जबरन निकाह गैंग का पर्दाफाश, 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

MP News: अशोकनगर के धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को टीम ने 10-10 हजार के दो इनामी दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2026, 9:08 PM IST
Ashoknagar love jihad case SIT arrested two main accused from bhopal MP News
SIT arrested two main accused from bhopal in Ashoknagar love jihad case (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस को अशोकनगर के नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और दुष्कर्म वाले मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी भोपाल के थाना पिपरई क्षेत्र में नाबालिग मामले में विशेष जांच दल ने 10-10 हजार रुपए इनामी दो आरोपियों को ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए पिपरई थाने लाया गया है। पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म और जबरन निकाह कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

अबतक चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले एक विधि विवादित बालक और जस्सी किन्नर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अलतमश कुरैशी (19) निवासी मोतीबाग भोपाल और आहद उर्फ आहत शेख (19) निवासी अर्जुन नगर झुग्गी भोपाल को ऐशबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी अरहान अली भोपाल सेंट्रल जेल बंद है।

संगठित गिरोह का है नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आए हैं कि आरोपियों गिरोह एक संगठित गिरोह जो अलग-अलग तरीकों से लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी आरोपी जस्सी किन्नर के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार मामले में जस्सी कौर किन्नर की अहम भूमिका हैं। जस्सी किन्नर को स्पेशल जांच टीम ने शनिवार को भोपाल से गिरफ्तार किया था।

क्या है पूरा मामला?

  • बुर्के से खुला राज: 14 अप्रैल को पिपरई की एक महिला की 17 वर्षीय बेटी अपनी दो अन्य 14 और 15 वर्ष उम्र की नाबालिग सहेलियों के साथ बुर्के में घर लौटी थी। मां के सख्ती से पूछने पर बच्चियों ने अपने साथ हुई दरिंदगी और धर्मांतरण की खौफनाक दास्तां बयां की।
  • साजिश की शुरुआत: 17 वर्षीय पीड़िता मंडीदीप में अपने मामा के यहां रहती थी, जहां उसकी पहचान अल्तामश से हुई। 5 नवंबर को अल्तामश उसे बहलाकर भोपाल ले गया। वहां डरा-धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह किया और खण्डहरनुमा मकान में कई बार ज्यादती की।
  • सहेलियां भी बनीं शिकार: इसके बाद अल्तामश के दोस्तों आहत और अरहान ने पीड़िता की अन्य दो नाबालिग सहेलियों को भी अपना शिकार बनाया। उनका भी ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया गया और दुष्कर्म किया गया।
Updated on:
19 Apr 2026, 9:08 PM IST
Published on: