भोपाल

संपत्तिकर की वसूली करने पहुंची निगम की टीम पर लाठी-डंडों से हमला…- video

निगम ने दर्ज करवाई एफआईआर, 11 साल का बकाया है सवा लाख संपत्तिकर...
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 6:12 PM IST
attack

भोपाल@देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट...

जोन 16 के वार्ड 72 स्थित भानपुर पटेल मार्केट में सोमवार को संपत्तिकर की वसूली करने पहुंचे अमले के साथ बकायादार एक परिवार ने मारपीट कर दी।

जोनल अधिकारी के साथ पहुंचे एएसएफ के जवानों सहित निगम के अतिक्रमण अमले ने जब 11 साल पुराना बकाया मांगने के लिए पत्र दिया, तो आरोप है कि इस परिवार ने पहले अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलोच की, और फिर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर अमले के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

भानपुर पटेल मार्केट स्थित बालचंद जैन पुत्र प्यारेलाल जैन पर 1 लाख 20 हजार 955 रूपए संपत्तिकर का बकाया।

मार्च 2018 तक बालचंद जैन पर पूरे 11 वर्षों का संपत्तिकर बकाया है। निगम आयुक्त प्रियंका दास के निर्देशानुसार सोमवार को जोन 16 के जोनल अधिकारी सहित वार्ड 72 के वार्ड प्रभारी तथा राजस्व अमला और अतिक्रमण अमले के साथ एएसएफ के जवान भी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।

अमले ने 11 साल का एक लाख 20 हजार 955 रूपए संपत्तिकर बकाया राशि के लिए दुकान को कुर्क करने की कार्रवाई की तो बालचंद जैन के परिवार ने ताला तोड़ते हुए लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया।

इस घटना में प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक दिनेश भंवर, आरक्षक रामदास जाटव, निगम कर्मचारी अनीता साहू सहित निगम अतिक्रमण अमले के कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। तुरंत इसकी सूचना निगम आयुक्त प्रियंका दास सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

निगम प्रशासन के आदेश पर संबंधित थाना छोला मंदिर में संपत्तिकर प्रभारी अधिकारी अर्चना शर्मा सहित जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी एवं घायल अमले के साथ निगम के बकायादार बालचंद जैन एवं उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंचा, जहां पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। खबर लिखे जाने तक निगम अधिकारी थाने में ही मौजूद थे।

ये है आरोप...
जोनल अधिकारी के साथ पहुंचे एएसएफ के जवानों सहित निगम के अतिक्रमण अमले ने जब 11 साल पुराना बकाया मांगने के लिए पत्र दिया, तो आरोप है कि इस परिवार ने पहले अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलोच की, और फिर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर अमले के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Published on: