भोपाल

MP News- पूर्व डिप्टी कलेक्टर पर FIR, महिला बैंक मैनेजर ने लगाए गंभीर आरोप

Bhopal- शाहपुरा पुलिस ने जीरो पर दर्ज की रिपोर्ट, एमपी-नगर थाने भेजा केस महिला बैंक मैनेजर का आरोप-पीछा करते हैं रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर,

2 min read
Apr 12, 2026
Bank Manager Levels Serious Allegations Against Retired Deputy Collector Sanjay Upadhyay in Bhopal

Bhopal- भोपाल में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय और उनके बेटे सजल उपाध्याय के खिलाफ एक महिला बैंक मैनेजर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर एफआइआर दर्ज की है। महिला को धमकाने और पीछा करने के आरोप में एमपी नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला का आरोप है, उपाध्याय उनका पीछा करते हैं, उसकी जान को खतरा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों के कारण उनका तलाक हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दोनों पक्षों में विवाद कई साल से चल रहा है जो उपाध्याय की बेटी की घरेलू कलह से जुड़ा हुआ है।

संजय उपाध्याय, बेटे सजल व परिवार के अन्य सदस्य पांच साल से मानसिक रूप से परेशान कर रहे

ये भी पढ़ें

एमपी में बंद होंगी 899 बसें, सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने भी लगाई मुहर

पुलिस ने बताया, सरकारी बैंक की मैनेजर (पीडि़ता) ने 12 मार्च 2026 में शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है संजय उपाध्याय, बेटे सजल व परिवार के अन्य सदस्य पांच साल से उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोपी अलग-अलग कारों से घर से लेकर ऑफिस तक उनका पीछा करते हैं। अभद्रता करते हुए धमकाते हैं।

रिश्तेदारों और सहकर्मियों को फोन कर गलत बातें फैला रहे, इससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके निजी और पेशेवर जीवन की जानकारी जुटाकर गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके रिश्तेदारों और सहकर्मियों को फोन कर गलत बातें फैला रहे हैं। इससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। शाहपुरा पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर एमपी नगर थाना डायरी भेज दी है।

उपाध्याय की बेटी से जुड़ा पुराना विवाद, शिकायतकर्ता महिला बैंक मैनेजर ने भी बताया कि विवाद की शुरुआत 2020 में कोविड काल में हुई

बताते हैं कि महिला का पूर्व डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय के परिवार की बेटी से जुड़ा विवाद है। शिकायतकर्ता महिला बैंक मैनेजर ने भी बताया कि विवाद की शुरुआत 2020 में कोविड काल में हुई थी। तब पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। तब से ही आरोपी उन्हें निशाना बना रहे हैं।

आरोपियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों से उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित, हो गया तलाक

शिकायतकर्ता महिला बैंक मैनेजर का कहना है कि आरोपियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों से उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो गया। यहां तक कि तलाक भी हो गया। उनके खिलाफ पहले कुछ मामले भी दर्ज कराए गए थे, जिनमें से एक को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें

शर्ट में आंकड़ा फंसा लेकिन फिर फिसल गया भागीरथ, बोरवेल में फंसे मासूम के लिए रेस्क्यू जारी
Published on:
12 Apr 2026 07:46 am
Also Read
View All