भोपाल

Lok sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा..
less than 1 minute read
Jan 04, 2024
congress.jpg
,,,,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (mp assembly election 2023) में कांग्रेस (congress) को करारी शिकस्त देने के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha Election 2024) से पहले भाजपा (bjp) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक को पार्टी में शामिल कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक कमलापत आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

2018 में कांग्रेस में हुए थे शामिल
कमलापत आर्य साल 1980 में दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन करीब 16 साल बाद एक बार फिर साल 2018 में कमलापत आर्य ने इंदौर में राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में वापसी कर ली थी। कमलापत आर्य वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री थे जिन्होंने एक बार फिर भाजपा की सदस्यता गृहण की है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलापत आर्य को भाजपा का गमछा पहनाकर उनकी पार्टी में वापसी कराई।
यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक को आया गुस्सा, बोले- अधिकारियों के बाप का राज है क्या ? देखें वीडियो

Published on:
04 Jan 2024 07:44 pm