अधिकारियों के बाप का राज है क्या ?
पवई विधायक प्रहलाद लोधी विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन जब कार्यक्रम में अधिकारी नजर नहीं आए तो उन्होंने मंच से ही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ साफ लफ्जों में कहा कि अफसरों के बाप का राज है क्या? अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी ने आगे कहा अधिकारी घर पर बैठकर मजे मौज-मस्ती कर रहे हैं। जिन्हें गरीबों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना है, लाभ दिलाना है। जब वे ही नहीं आएंगे तो इस तरह की यात्रा का क्या औचित्य है। हम अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसे लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई कराएंगे।