भोपाल

संभलकर! ‘मानसून’ वापसी से पहले 26 जिलों में कराएगा ‘ताबड़तोड़ बारिश’, Alert जारी

MP Weather: आने वाले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं.....

2 min read
Aug 28, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP Weather: शहर में मौसम दिन रात बदल रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। शहर के तापमान में लगभग दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस समय ओडिशा, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके कारण आने वाले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। शहर के तापमान में बढ़ोतरी हो गई और अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें

‘राज्य-जिला’ और ‘ब्लॉक’ स्तर पर सम्मानित होंगे टीचर्स, केटेगरी तय

फिर से होगी तेज बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बताया कि जो लो प्रेशर बना है। इसके असर के कारण प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, देवास, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, दतिया, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी और पांढुर्णा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक इतनी हुई बारिश

मघ्यप्रदेश में 16 जून को मानसून आया था। तब से अब तक औसत 35.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 29.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 97 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। 1.1 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

ये भी पढ़ें

एमपी के 600 गांवों की ‘भूमि के नक्शें’ होंगे डिजिटल, मिलेगा पुराना रेकॉर्ड

Published on:
28 Aug 2025 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर