भोपाल

भोपाल को आज चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात, निशातपुरा में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

Nishatpura Railway Station : शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निशातपुरा रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी के साथ स्टेशन का शुभारंत होगा।
2 min read
Nishatpura Railway Station
Nishatpura Railway Station (आज से निशातपुर रेलवे स्टेशन की सौगात Photo Source- patrika)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को आज 28 जुलाई से निशातपुरा के तौर पर चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आपको बता दें कि, इस रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस के अलावा सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का भी स्टॉपेज रहेगा।

बता दें कि, इंदौर की तरफ जाने वाली ट्रेन अब निशातपुरा से शुरु की जाएगी। इसके बाद ये स्टेशन भी ऑपरेशनल स्थिति में आ जाएगा। मौजूदा समय में राजधानी में तीन स्टेशन हैं, जिनमें भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन है। निशातपुरा स्टेशन के सुरु होने से मुख्य रूप से भोपाल स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम हो सकेगा।

भोपाल स्टेशन से निशातपुरा स्टेशन तक बनेगा फ्लाईओवर

सोमवार को कैबिनेट मिनिस्टर विश्वास सारंग तैयारियों का जायजा लेने निशातपुरा स्टेशन पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, निशातपुरा स्टेशन निशातपुरा स्टेशन उनके विधानसभा क्षेत्र नरेला में आता है। यहां पर कई फ्लाईओवर है। एक और फ्लाईओवर बनने जा रहा है। ये फ्लाईओवर भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के नजदीक स्थित द्वारका नगर से शुरू होगा, जो सीधे निशातपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास उतरेगा। करीब 6 रेलवे ट्रैक से गुजरने वाला ये देश का पहला आरओबी होगा।

Nishatpura Railway Station (आज से निशातपुर रेलवे स्टेशन की सौगात Photo Source- patrika)

भोपाल स्टेशन पर घटेगा यात्रियों का दबाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निशातपुरा रेलवे स्टेशन की शुरुआत होने के बाद आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी और मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का दबाव कम होगा। भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि, स्टेशन पूरी तरह तैयार है। सभी जरूरी मंजूरियां भी मिल चुकी हैं। सिर्फ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा स्टेशन के शुभारंभ का इंतजार है। इसके बाद फिलहाल यहां से नियमित ट्रेनों का संचालन होगा।

इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

भोपाल रेल मंडल के अनुसार, शुरुआती दौर में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव निशातपुरा रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल के यात्रियों को राहत देते हुए अपने पहले जारी किए गए आदेश में आंशिक बदलाव किया है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि, मौजूदा समय में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल जंक्शन और निशातपुरा, दोनों स्टेशनों पर होगा। इससे पहले रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि, ये ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करते हुए सिर्फ निशातपुरा स्टेशन पर ही रुकेंगी, जिससे यात्रियों के बीच भ्रम के हालात बनने लगे थे।

3 साल पहले बनकर तैयार हो चुका था स्टेशन

निशातपुरा रेलवे स्टेशन से जुड़ी खास बात ये है कि, ये स्टेशन करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हो चुका था। कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद करीब तीन साल पहले 2023 में ये बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन कुछ कारणों से यहां यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका था। फिलहाल, अब परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद स्टेशन को यात्रियों के लिए नियमित सेवाओं के साथ खोला जा रहा है।

Updated on:
28 Jul 2026 11:21 am
Published on:
28 Jul 2026 11:20 am