28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की ‘स्नेहा’ ने ‘लड़का’ बनकर युवती को जाल में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो से 10 लाख की ब्लैकमेलिंग

Blackmailing Case : मध्य प्रदेश की 'स्नेहा' बनी 'लड़का': छट्टीसगढ़ की युवती को जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो से 10 लाख की ब्लैकमेलिंग। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी युवती को कटनी से पकड़ा।
2 min read
Google source verification
Blackmailing Case

Blackmailing Case (एमपी की 'स्नेहा' ने 'लड़का' बनकर युवती को जाल में फंसाया Photo Source- Patrika)

Katni News : सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्यायधानी के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवती ने खुद को लड़का बताकर दूसरी युवती को ही अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवती ने पीड़िता का अश्लील वीडियो हासिल कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग करने लगी। जब मांगी गई रकम नहीं मिली, तो आरोपी ने वह वीडियो पीड़िता के भाई के वॉट्सऐप पर भेज दिया। शिकायत मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवती को मध्य प्रदेश के कटनी से गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी प्रोफाइल से बढ़ाई नजदीकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के तारबाहर इलाके में रहने वाले एक युवक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि, मध्य प्रदेश के कटनी जिले के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाली स्नेहा मोगरिया नाम की युवती लंबे समय से उसकी रिश्ते की बहन से बातचीत कर रही थी। आरोपी ने लड़के के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई थी और खुद को लड़का ही बताती रही। बातों के जाल में उलझाकर उसने पीड़िता का विश्वास जीत लिया और फिर चालाकी से उसका एक अश्लील वीडियो अपने कब्जे में ले लिया।

भाई के व्हाट्सएप पर भेजा वीडियो

वीडियो मिलते ही आरोपी ने अपना असली रूप दिखाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की अड़ीबाजी शुरू कर दी। जब रकम का इंतजाम नहीं हो सका, तो आरोपी स्नेहा ने वह वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सऐप पर भेज दिया।

नए फोन में सिम डालते ही खुला राज

शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि जब आरोपी ने वीडियो भेजा, उस समय उसका पुराना मोबाइल गुम हो चुका था। बाद में उसने उसी नंबर की नई सिम निकलवाकर नए फोन में व्हाट्सऐप चालू किया, तब जाकर पूरे मामले की जानकारी मिली। युवक ने तुरंत स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे और पुलिस में शिकायत की। तारबाहर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लोकेशन ट्रेस की और मध्य प्रदेश के कटनी से आरोपी स्नेहा मोगरिया को गिरफ्तार कर लिया।