भोपाल

AIIMS में मरीज की आंख से निकला 1 इंच लंबा परजीवी, दुर्लभ केस

एम्स ने अत्यंत दुर्लभ सर्जरी की। मरीज के आंख में रेटिना से एक इंच लंबा परजीवी कीड़ा निकाला। अब तक दुनिया में 3-4 केस ही इस परजीवी लार्वा के आंख के विट्रियस कैविटी (कांचीय द्रव) में मिला है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2025
Bhopal AIIMS

Bhopal AIIMS :भोपाल एम्स ने अत्यंत दुर्लभ सर्जरी की। मरीज के आंख में रेटिना से एक इंच लंबा परजीवी कीड़ा(Living Parasite in eye) निकाला। अब तक दुनिया में 3-4 केस ही इस परजीवी लार्वा के आंख के विट्रियस कैविटी (कांचीय द्रव) में मिला है। रूसल्ली (विदिशा) के 35 साल के युवक की आंखों में बार-बार लाली आ रही थी। नजर कमजोर हो रही थी। आई ड्रॉप्स व टैबलेट्स से अस्थायी राहत मिली।

कीड़ा बचने की कोशिश करता

एम्स(Bhopal AIIMS) में ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम परजीवी की पहचान हुई। रेटिना सर्जन डॉ. समेंद्र करखुर ने कहा, आंख से जिंदा परजीवी निकालना चुनौती वाला था। कीड़ा(Living Parasite in eye) बचने की कोशिश करता। लेजर फायर से रेटिना को नुकसान पहुंचाए बिना निष्क्रिय किया। फिर विट्रियो-रेटिना तकनीक से हटाया।

ऐसे पहुंचा आंखों में

● परजीवी कच्चे या अधपके मांस से शरीर में प्रवेश करता है।

● त्वचा, मस्तिष्क और आंखों में घर बना सकता है।

Updated on:
16 Feb 2025 10:25 am
Published on:
16 Feb 2025 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर