9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले MP में हलचल, इंदौर-भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनें निरस्त

Trains Cancelled: भोपाल के बाद रतलाम मंडल ने भी कई ट्रेनें रद्द की...। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का किराया वापस होगा...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Oct 09, 2026

trains cancelled

Trains Cancelled: मध्यप्रदेश से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Trains Cancelled: मध्यप्रदेश दिल्ली की तरफ जा रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को ट्रेन से उतारने के मामले में अब राजनीति गर्मा गई है। शुक्रवार 9 अक्टूबर को अचानक रतलाम मंडल और भोपाल मंडल से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें भी रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि क्यों दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है और क्यों युवाओं को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार 10 अक्टूबर को एक बार फिर काकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है। कई राज्यों से वहां बड़ी संख्या में युवक और युवती प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। रेलवे की ओर से बताया गया है कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, इसे देखते हुए मध्यप्रदेश से शुक्रवार 9 अक्टूबर को गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। यह ट्रेनें 10 अक्टूबर को सुबह दिल्ली पहुंचने वाली थी। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारियों के दिल्ली जाने से पहले इटारसी में ही उतरवा लिया गया था।

रतलाम मंडल की ट्रेनें भी निरस्त

इधर, रतलाम डिवीजन के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर मुकेश कुमार ने इंदौर में बताया कि "ऑपरेशनल कारणों से, रतलाम डिवीज़न में इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर से शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों के साथ-साथ डिवीज़न के दूसरे स्टेशनों से गुज़रने वाली ट्रेनों को 9 अक्टूबर के लिए रद्द अथवा रीशेड्यूल किया गया है। इंदौर से जुड़ी तीन ट्रेनें ट्रेन नंबर 20155 (डॉ. अंबेडकर नगर-इंदौर), 09309 (इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल) और 12415 (इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस)-रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली जाने वाली युवा एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। दो अन्य ट्रेनें, 12951 राजधानी एक्सप्रेस और 12953 अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, जो आज 9 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से रवाना होने वाली थीं, उन्हें रीशेड्यूल किया गया है और वे पांच घंटे देरी से चलेंगी। ऐसा ऑपरेशनल कारणों से किया गया है। कन्फर्म रिज़र्वेशन वाले यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा…"

जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी रद्द

इधर, जबलपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकोशल और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर 9 अक्टूबर को रेलवे ने यह फैसला किया है। इस फैसले से जबलपुर क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें अपनी यात्रा या तो रद्द करना पड़ रही है या अन्य मार्गों से दिल्ली पहुंचना पड़ रहा है। कई यात्रियों के सड़क मार्ग से ही दिल्ली रवाना होने की सूचनाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं।

इटारसी स्टेशन पर क्यों उतारे गए प्रदर्शनकारी?

हाल ही में मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन की घटना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे सीजेपी प्रदर्शनकारियों के एक दल को इटारसी में ही उतार दिया गया। इसमें 12 युवक और तीन युवतियां भी शामिल थीं। केंद्रीय एजेंसियं की सूचना पर नर्मदापुरम एसपी साईकृष्ण एस. थोटा के नेतृत्व में एक टीम ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर इन लोगों को ट्रेन से उतार लिया। इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। युवकों का आरोप है कि उन्हें जबरन पटरियों की ओर ले जाया गया। एक युवती ने भी कहा कि एक पुरुष पुलिस अधिकारी लेडीज को में आ गया और खींचतान करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस इन लोगों को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है या वापस पुणे भेज दिया गया।