
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो सोर्स- IANS
Jyotiraditya Scindia : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पुरानी फिल्म का गीत याद आया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा: पंछी, नदिया, पवन के झोंके…, कोई सरहद ना इन्हें रोके…। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागालैंड के टूरिज्म और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गीत की ये पंक्तियां लिखीं। यह प्रसिद्ध पंक्ति 26 साल पुरानी फिल्म 'रिफ्यूजी' के गाने की है जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था।
आज विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी विभाग के मंत्री हैं। विश्व डाक दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दी जा रहीं हैं। शुभकामनाएं देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग के लिए उनके योगदान को भी याद किया जा रहा है। उनकी विभिन्न उपलब्धियां गिनाई जा रहीं हैं।
इसी तारतम्य में नागालैंड के टूरिज्म और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना ने सोशल मीडिया में दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघरों में शामिल हिमाचल प्रदेश के हिक्किम डाकघर का जिक्र किया। उन्होंने "यहां चिट्ठियां भी मिलती हैं पहाड़ों के नज़ारे … " शीर्षक से एक ट्वीट किया। नागालैंड के टूरिज्म और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा :
14,567 फीट की ऊंचाई पर, हिमाचल प्रदेश में हिक्किम डाकघर से मिलें, जो दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघरों में से एक है, जहां आपका संदेश किसी के दिल तक पहुंचने से पहले पहाड़ों के माध्यम से यात्रा कर सकता है।
नागालैंड के टूरिज्म और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना द्वारा एक्स पर दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघरों में शामिल हिमाचल प्रदेश के हिक्किम डाकघर का जिक्र करने का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जवाब दिया। उन्होंने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा:
पंछी, नदिया, पवन के झोंके…, कोई सरहद ना इन्हें रोके…
पंछी, नदिया, पवन के झोंके…, कोई सरहद ना इन्हें रोके… पंक्तियां प्रसिद्ध फिल्म 'रिफ्यूजी' के गाने की हैं। इसे अभिषेक बच्चन और करीना कपूर पर फिल्माया गया था। इसे जावेद अख्तर ने लिखा, सोनू निगम और अलका याग्निक ने अपनी आवाजें दीं तथा अनु मलिक ने संगीत दिया था। फिल्म और गीत बहुत लोकप्रिय हुए थे। 'रिफ्यूजी' सन 2000 में रिलीज हुई थी। यह अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म भी थी।
विश्व डाक दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अन्य अनेक ट्वीट किए। अपने एक्स हेंडल पर उन्होंने लिखा:
जैसे-जैसे इंडिया पोस्ट 'नए भारत' की उम्मीदों को पूरा कर रहा है, मेरा दिल उस संस्था के प्रति आभार से भर गया है जो दिन-रात हमारी सेवा करती है। इस #WorldPostDay पर, 140 करोड़ नागरिकों की ओर से, मैं हर डाक सेवक को उनकी निरंतर सेवा के लिए सलाम करता हूं और धन्यवाद देता हूँ।
Updated on:
09 Oct 2026 02:52 pm
Published on:
09 Oct 2026 01:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
