13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल के सबसे बड़े स्टेडियम में चल रहा दूसरा “खेल”, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

MP Congress : भोपाल के सबसे बड़े स्टेडियम में सरकारी उत्सव की तैयारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने उठाई आपत्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Oct 2026, 10:50 AM IST

jitu patwari raised questions on bhopal biggest stadium

जीतू पटवारी ( File फोटो सोर्स: @INCMP)

MP Congress : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बड़ा इलाका तात्या टोपे नगर के नाम से जाना जाता है। आम बोलचाल में इसे टीटी नगर कहा जाता है। यहां एक विशाल स्टेडियम भी है। तात्या टोपे नगर यानि टीटी नगर स्टेडियम में अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, यहां कई खिलाड़ी प्रेक्टिस भी करते हैं। हालांकि अभी स्टेडियम में खेलों की प्रेक्टिस नहीं हो पा रही है। यहां सरकारी उत्सव की तैयारियां चल रहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीटी नगर स्टेडियम में खेल प्रेक्टिस नहीं होने और सरकारी उत्सव के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेडियम का वीडियो भी जारी किया।

'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम

बता दें कि आज 9 अक्टूबर को टीटी नगर स्टेडियम में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम की कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं हैं।

स्टेडियम का वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

टीटी नगर स्टेडियम का पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक वीडियो भी जारी किया। सोशल मीडिया में जारी इस वीडियो में उन्होंने सरकार को घेरा। जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

ये भोपाल का तात्या टोपे स्टेडियम है! यहां खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं! क्योंकि, कर्जदार प्रदेश में 'सरकारी खर्च' पर उत्सव की तैयारी हो रही है!

समझ से परे है जो कालखंड 'शर्म' का सबसे बड़ा विषय है, उसे लेकर @BJP4MP'गर्व' कैसे कर सकती है? जन-धन कैसे खर्च कर सकती है?

मुख्यमंत्री जी,
महंगाई से बेरोजगारी तक,
नोटबंदी से आर्थिक संकट तक,
पेपर लीक से किसान की बेबसी तक,
लॉकडाउन से मजदूरों के पलायन तक,
कृषि कानूनों से #किसान आंदोलन तक,
चुनावी चंदे से संस्थाओं की विश्वसनीयता तक,
मणिपुर की हिंसा से 'सामाजिक विभाजन' तक,

ये सिर्फ 07 बिंदु 25 साल के "कथित जीवन" से पूछ रहे हैं @NarendraModi सत्ता के तमाम दावों के बीच देश के आम नागरिक के जीवन में क्या बदला? क्या आप जवाब देंगे?