भोपाल

गुड न्यूज: पुणे जाने वालों के लिए राहत, शुरू होगी ‘नाइट फ्लाइट’, ये है शेड्यूल

Bhopal Airport: फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। 2 अक्टूबर से भोपाल से पुणे तक पहली लेट नाइट उड़ान शुरू होगी।

2 min read
Aug 09, 2024
Bhopal Airport

Bhopal Airport: अगर आपको रात में फ्लाइट का सफर करना पसंद है तो आपको लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक आने वाली दो अक्टूबर से भोपाल से पुणे (Bhopal to Pune flight) तक पहली लेट नाइट उड़ान शुरू होगी। जिसमें आप आराम से सफर कर सकते है। एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है। भोपाल से पुणे तक की उड़ान के लिए स्लॉट भी ले लिया गया है। वहीं इस उड़ान के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) एवं डीजीसीए ने हाल ही में भोपाल एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान की स्वीकृति दी है। सीआइएसएफ के जवानों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का यह निर्णय यात्रियों को बड़ी राहत देगा।


ये रहेगा शेड्यूल

  • इंडिगो की पुणे की फ्लाइट एक अक्टूबर को रात 1.10 बजे (प्रभावी दिन दो अक्टूबर) को भोपाल पहुंचेगी।
  • फ्लाइट भोपाल से रात 1.40 बजे पुणे के लिए टेकऑफ होगी।
  • इंडिगो इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान शुरु करेगी।

दुबई की उड़ान बंद

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से 30 मार्च 2023 को एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा शुरू की गई दुबई की उड़ान 17 माह बाद बंद हो चुकी है। इसके पीछे दुबई एयरपोर्ट पर स्लॉट को लेकर आ रही परेशानी का कारण बताया जा रहा है। दुबई उड़ान बंद करने के एवज में एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह दो दिन जाने वाली शारजाह उड़ान को अब सप्ताह में चार दिन संचालित करेगा। गुरुवार को दुबई से आखिरी फ्लाइट इंदौर पहुंची।

साथ ही आगे की तारीख की बुकिंग बंद कर दी गई है। अब दुबई के लिए यात्रियों को वाया शारजाह जाना होगा। शारजाह के लिए बीते साल सप्ताह में तीन दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान शुरू की थी। वहीं शुक्रवार को दुबई की उड़ान भी संचालित होती थी। दोनों उड़ान एक ही दिन होने से शारजाह उड़ान को कम यात्री मिल रहे थे। अब शारजाह के लिए यात्री बढ़ेंगे।

Published on:
09 Aug 2024 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर