भोपाल

क्या ट्विशा शर्मा केस के सबूत मिटाने की हुई कोशिश? गिरिबाला के घर चोरी पर भोपाल कमिश्नर का सामने आया बयान

Twisha Sharma case update- ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी की घटना को लेकर भोपाल कमिश्नर संजय कुमार ने नए तथ्य सामने रखे हैं।
3 min read
Jun 29, 2026
Twisha Sharma case Accused Giribala singh home theft
Twisha Sharma case update- गिरिबाला सिंह के घर चोरी की घटना पर भोपाल कमिशनर का बयान (फोटो सोर्स- Patrika)

Giribala singh home theft- देश के सबसे बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले (Twisha Sharma case) में आरोपी और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पर 27 जून की रात चोरी की वारदात सामने आई। गिरिबाला के घर दो नकाबपोश चोर पीछे के दरवाजे से घुसे थे। चोर घर में रखे गहने और कुछ दस्तावेज लेकर फरार होने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस जैसे ही गिरिबाला के घर पहुंची, चोर जेवरात और दस्तावेज छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे कि 'क्या ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है?' इसपर भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास एक सीसीटीवी फुटेज भी आई है।

दो नहीं, गिरिबाला के घर घुसे थे 6 चोर- कमिश्नर

भोपाल कमिश्नर संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'ट्विशा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी में छह लोग शामिल है। जो CCTV फुटेज में भी आए हैं।' सिंह ने बताया कि 'तीन लोग पुलिस को देखकर भागे थे और उनका एक बैग छूट गया था। बाकी बचे तीन लोग किसी दूसरे रास्ते से फरार हो गए।' उन्होंने कहा कि घर के मालिक (गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह) अभी जेल में है तो घर में कौनसी चीजें चोरी हुई हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपों को गिरफ्तार करेगी।'

दस्तावेजों के चोरी होने की जानकारी नहीं- एसीपी कश्यप

वहीं दूसरी तरफ गिरिबाला सिंह के घर चोरी की वारदात को लेकर एसीपी रजनीश कश्यप से पूछा गया कि क्या ट्विशा शर्मा केस से जुड़े दस्तावेजों के साथ हेरफेर या उनकी चोरी हुई है? इस सवाल पर एसीपी ने जवाब दिया कि अभी दस्तावेज से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है कि चोर किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट लेकर गए है। कश्यप ने बताया कि चोर घर में मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों ही लेकर गए है।

27 जून की रात हुई थी चोरी की वारदात

दरअसल, शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma case) की आरोपी गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित मकान में चोरी की कोशिश की गई थी। बताया गया है कि घर में गिरिबाला सिंह के भाई मौजूद थे लेकिन इसके बावजूद चोर घर के पिछले हिस्से घर में दाखिल हुए। चोर घर से जेवरात और अहम दस्तावेजों की फाइल लेकर भागने ही वाले थे लेकिन तभी इलाके में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर चोर घबरा गए और जेवरात और दस्तावेज छोड़कर भाग निकले।

गिरिबाला-समर्थ से जुड़े हैं दस्तावेज

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरों का पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन चोर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरिबाला सिंह के घर में चोरी और माल की जब्ती की पुष्टि की है। जो दस्तावेज चोर चुराने की फिराक में थे वो गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से जुड़े हुए हैं। खबरें हैं कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

बता दें कि 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (wisha Sharma case) हुई थी। नोएडा की रहने वाली एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह (Giribala singh) के वकील बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) के साथ हुई थी। फिर 12 मई 2026 की रात को ट्विशा अपने ससुराल के टेरेस पर फंदे से लटकी मिली थी। गिरिबाला और समर्थ सिंह रात को ही एम्स भोपाल लेकर पहुंचे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद मामला तब उलझा जब गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर सबूत नष्ट करने के आरोप लगे। आरोप है कि उन्होंने काफी समय न्यायिक अधिकारियों और पुलिस के बड़े अफसरों को फोन लगाकर मामला प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्विशा के परिवार और ससुराल पक्ष के आरोप-प्रत्यारोप और लड़ाई में करीब 12 दिन तक ट्विशा का शव एम्स की मार्चुरी में रखा रहा। अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है और कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है।

Published on:
29 Jun 2026 06:07 pm