भोपाल

Crime News : देवर ने भाभी की बहन के साथ किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कराया चुप, जानें पूरा मामला

MP Crime News : एमपी के भोपाल से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। देवर ने भाभी की बहन से दुष्कर्म किया और शादी करने की बारी आई तो दहेज की डिमांड कर दी।
less than 1 minute read
Mar 22, 2024
crime_news_11.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां परीक्षा देने आई लड़की के साथ बहन के देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर मुंह बंद करा दिया। शादी करने की बारी आई तो आरोपी ने दहेज की डिमांड कर दी। जिसके बाद लड़की नाराज हो गई और उसने पूरे मामले की शिकायत छतरपुर पुलिस को कर दी। यह घटना भोपाल में हुई थी इसलिए हबीबगंज पुलिस को केस सौंपा गया है।


मामला छतरपुर का है लेकिन घटना को अंजाम हबीबगंज थाने के अंतर्गत दिया गया था। साल 2023 में लड़की एग्जाम देने भोपाल आई थी। इसी दौरान वह अपनी बहन के यहां रूकी थी। तब लड़की की बहन के देवर ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी देवर ने उससे शादी करने की बात कही और चुप करा दिया। कुछ दिनों बाद लड़की ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई और बहन के देवर ब्रजबारी साहू से शादी कराने के लिए कहा। बेटी की पूरी बातें जानकर परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।


पीड़ित लड़की के परिजन जब शादी की बात करने के लिए आरोपी ब्रजबारी साहू के घर पहुंचे तो उसने दहेज की डिमांड रख दी। उसने कहा कि शादी करने के लिए 4 लाख रूपए का दहेज लेगा और पैसे नहीं दिए तो शादी नहीं करेगा। जब ये बात पीड़ित लड़की को पता चली तो वो नाराज हो गई और छतरपुर पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। छतरपुर से भोपाल केस को शिफ्ट किया गया, यह केस हबीबगंज थाने को दिया गया है अब पूरे मामले की जांच हबीबगंज पुलिस ही करेगी।

Updated on:
22 Mar 2024 06:59 pm
Published on:
22 Mar 2024 04:48 pm