भोपाल

भोपाल की डिप्टी कलेक्टर के बंगले में चोरी, सोने-चांदी के गहने और कीमती घड़ियां ले उड़े चोर

Bhopal Deputy Collector House Robbery: भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के मकान-ई-8/11 से चोर करीब 6 तोले सोने के जेवरात, चांदी की पायजेब, दो कीमती घड़ियां सहित लाखों का सामान चुरा ले गए।
less than 1 minute read
Nov 13, 2025
Bhopal deputy Collector Alka Singh House Robbery
Bhopal deputy Collector Alka Singh House Robbery

MP News: भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के मकान-ई-8/11 से चोर करीब 6 तोले सोने के जेवरात, चांदी की पायजेब, दो कीमती घड़ियां सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। हबीबगंज पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई पुता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। टीआइ संजीव चौकसे के मुताबिक अलका सिंह चार इमली में स्थित अपने सरकारी आवास में रहती हैं। 3 नवंबर को पति का इलाज कराने के लिए केरल गई थीं। मकान में ताला लगा हुआ था। अलका सिंह वर्तमान में राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

केरल से आईं तो टूटा मिला घर का ताला

अलका सिंह(Bhopal Deputy Collector House Robbery) के पति मिथलेश वामनकर को बोलने में दिक्कत होती है। इसी का इलाज कराने अलका 3 नवंबर को परिवार सहित केरल गई थीं। 9 नवंबर की दोपहर जब वे घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात गायब थे।

एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। इसके बावजूद पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हाई सिक्योरिटी एरिया है चार इमली

चार इमली(Bhopal Deputy Collector House Robbery) शहर का पॉश और हाई सिक्योरिटी एरिया है। यहां आईएएस, आईपीएस और मंत्रियों के निवास हैं। इससे पहले भी यहां कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बाद इलाके में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Updated on:
13 Nov 2025 09:59 am
Published on:
13 Nov 2025 09:59 am