भोपाल

आलिया खान ने क्यों दिया अपने डॉक्टर बॉयफ्रेंड को धोखा? 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हुआ खुलासा

Bhopal doctor robbery case update: राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के किलोल पारक के पास डॉक्टर मनोज पर हुआ था हमला, गर्ल फ्रेंड आलिया खान निकली थी लूट की मास्टरमाइंड, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा...

2 min read
Apr 16, 2026

Bhopal doctor robbery case update: श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र किलोल पार्क के पास डॉ. मनोज वर्मा पर हुए हमले और लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला मित्र आलिया खान लूट की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला से दोस्ती कर डॉ वर्मा ने वादा पूरा नहीं किया, जिसकी वजह से बदला लेने के लिए लूट की साजिश रची थीं। गिरफ्तार चार आरोपियों से 17 लाख कीमती 11 तोला सोने का कड़ा, घटना में इस्तेमाल कार, बाइक और मोबाइल जब्त कर किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के लाखों कर्मचारियों का DA बढ़ा, रिटायर्ड एम्प्लॉयज को भी बड़ी राहत

किलोल पार्क के पास हुई थी लूट

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि घटना 10 अप्रेल की है। डॉ मनोज वर्मा बोट क्लब से साइकिलिंग करते हुए घर लौट रहे थे। तभी किलोल पार्क के पास तीन बदमाशों ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। डॉक्टर के गिरते ही आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और हाथ में पहना सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब हुआ खुलासा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूट के बाद अलग-अलग 10 टीमें गठित की गई थी। करीब 500 कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इसी आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड आलिया खान है, जो डॉक्टर वर्मा को पहले से जानती थी।

पहले दोस्ती फिर विवाद

आरोपी आलिया और डॉक्टर के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन आपसी विवाद के बाद आलिया ने बदला लेने की ठानी। उसने अदनान खान नाम के युवक से संपर्क किया और डॉक्टर को सबक सिखाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने पैसे भी दिए और डॉक्टर के आने-जाने का पूरा रूट और समय बताया। बता दें आलिया राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग व अपराध नियंत्रण ब्यूरो की ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रही है।

पहले रेकी की, फिर वारदात

योजना के तहत मुख्य आरोपी अदनान ने अपने साथियों अरशान और मुदस्सर खान के साथ मिलकर पहले रेकी की। घटना वाले दिन अरशान ने बाइक से टक्कर मारी, जबकि अदनान और मुदस्सर ने मिर्च पाउडर उसके चेहरे पर डाल दिया। फिर डॉक्टर के हाथ से 11 तोला सोने का कड़ा छीन कर फरार हो गए।

आरोपियों का पहले से ही आधिकारिक रिकॉर्ड

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूट में शामिल महिला मित्र आलिया खान, अदनान , मुदस्सर और अरशान को गिरफ्तारी हो गई है। वहीं इस लूट में शामिल रहा एक अन्य आरोपी अयान की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पहले से रहा है, खासकर अदनान पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

अब बचेंगे 40 मिनट, एमपी के दो शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Updated on:
16 Apr 2026 10:29 am
Published on:
16 Apr 2026 10:26 am
Also Read
View All