
MP news western bypass(photo:freepik)
MP news: आने वाले समय में जबलपुर, नागपुर से आने वाले लोगों को इंदौर जाने भोपाल शहर होकर बायपास पकडऩे की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे नर्मदापुरम रोड के 11 मिल से ही पश्चिमी बायपास का रास्ता पकड़ लेंगे। इससे उनके लालघाटी तक जाकर इंदौर बायपास पकडऩे में लगने वाले 40 मिनट बचेंगे। यानी 11 मिल रतनपुर सड़क से फंदा जोड़ तक 36 किमी के पश्चिमी बायपास निर्माण से कोलार का थुआखेड़ा से लेकर कजलीखेड़ा, कालापानी क्षेत्र महत्वपूर्ण क्षेत्र बन जाएंगे। बायपास 11 मिल के पास से शुरू होकर कोलार के थुआखेड़ा के पास ही गुजरेगा। यहां आगामी दिनों में बायपास स्क्वायर बनेगा। जिला प्रशासन और कलेक्ट्रेट की ओर से इस रास्ते के लिए जरूरी भूमि अधिग्रहण तय कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि नर्मदापुरम रोड के 11 मिल से ही पश्चिमी बायपास का रास्ता पकड़ना होगा। ऐसे में यह बायपास खास हो चला है, जानें और कैसे होगा खास
बता दें कि नर्मदापुरम रोड का यह पश्चिमी बायपास भोपाल के कोलार क्षेत्रों से भी होकर गुजरेगा। इन क्षेत्रों में शामिल हैं-
- रतनपुर सड़क
- गुराड़ी घाट
- पिपलिया केशो
- सेमरी कला
- पिपलिया बेरखेड़ी
- बोरदा
- थुआखेड़ा
- महावडिया
- अमरावद कलां (आंशिक भाग)
कोलार सिक्सलेन पर थुआखेड़ा के पास बायपास स्क्वायर बनने के बाद यहां के विकास को तेज रफ्तार मिलेगी। इंदौर से लेकर सीहोर और संबंधित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए शहर के भीतर या फिर कलियासोत की बजाय सीधे बायपास से आगे निकला जा सकेगा। ये रास्ता सीहोर के नीलबड़ से लेकर फंदा वाले रास्ते को आपस में मिला देगा। यह कनेक्टिविटी यहां तेजी से विकास की स्थिति बनाएगी।
इसके साथ ही शासन की नई टाउनशीप योजना के तहत भी इस रोड पर विशेष विकसित क्षेत्र बनाकर बढ़ती बसाहट को जगह दी जा सकेगी। मेट्रोपोलिटन रीजन के क्षेत्रों को भोपाल से जोड़ने में ये टाउनशिप बेहद महत्वपूर्ण भूमिका बनाएगी।
पश्चिमी बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है। ये लगभग अंतिम चरण में है। इसकी बदली हुई डिजाइन को मंजूरी मिल गई है।
-सुमित पांडेय, एडीएम
Published on:
14 Apr 2026 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
