
MP BJP MP Congress politics on Vande Mataram (patrika creative)
Vande Mataram Controversy mp politics: इन दिनों आम जनता के मुद्दों से इतर मध्य प्रदेश भाजपा-कांग्रेस के नेता वंदे मातरम् पर राजनीति कर रहे हैं। नगर निगम के बजट सत्र से शुरू हुआ विवाद सड़क तक जारी है। जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता बदजुबानी पर उतर आए हैं। एक-दूसरे के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे शहर की राजनीतिक गरिमा तार-तार हो रही है। जनता के मुद्दे छोड़ आतंकवादी, बाप, भाड़, देशद्रोही, हत्यारे जैसे शब्दों में नेता उलझ गए हैं।
भागीरथपुरा कांड के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान गलत शब्दों का उपयोग करने का वीडियो देशभर में वायरल हुआ था। स्थिति यह हुई कि कैलाश को खेद व्यक्त करना पड़ा। इस घटना से नेता सबक नहीं ले रहे हैं और आपा खोते हुए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई नेताओं का गैर जिम्मेदाराना रवैया सोमवार को भी जारी रहा।
यहां जानें एमपी के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के बिगड़े बोल, किसने कब कर दिया शर्मिंदा
-मालिनी गौड़, विधायक- जो वंदे मातरम् नहीं बोलता, उनके यहां हम वोट लेने भी नहीं जाते।
-आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक- ये लोग आतंकवादी से कम नहीं, देशद्रोही हैं।
-पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा- मुख्यमंत्री बेहोश मिलेंगे, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें, केके मिश्रा स्लीपर सेल हैं।
-सुमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष भाजपा- अपने बाप का नाम बदल लूंगा, नहीं तो पटवारी आप बदल लेना।
-रुबीना खान, कांग्रेस पार्षद- किसी के बाप में दम हो तो मुझसे राष्ट्रगीत करवा ले, भाड़ में जाए कांग्रेस।
-केके मिश्रा, कांग्रेस नेता- भाड़ में जाओ आप, पाकिस्तान चले जाओ, हमारे में बाप में दम है।
-सोनिला मिमरोट कांग्रेस पार्षद- हत्यारी निगम परिषद।
-राजू भदौरिया कांग्रेस पार्षद- हत्यारे महापौर।
Updated on:
14 Apr 2026 04:21 pm
Published on:
14 Apr 2026 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
