भोपाल

भोपाल में IPS अफसर की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

Bhopal IPS Officer Daughter Commits Suicide : भोपाल के एक आइपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और परिवार के साथ रहती थी।

less than 1 minute read
May 27, 2026
Bhopal IPS Officer Daughter Commits Suicide (source: patrika)

IPS Officer Daughter Commits Suicide: भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक आइपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और परिवार के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने मंगलवार दोपहर के समय घर के भीतर यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को बुलाया।

ये भी पढ़ें

अपने ‘मेजर’ भाई के पास अजमेर जाना चाहती थी ट्विशा, तीन दिन पहले ही हो गई मौत

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला

पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला हैं। सुसाइड नोट में मम्मी पापा से बहुत प्यार करती हूं...लेकिन मैं अच्छी बेटी नहीं बन पाई। फिलहाल पुलिस की टीम मोबाइल डिटेल में खंगालने में जुटी हुई है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है.....

ये भी पढ़ें

टि्वशा शर्मा केस: 7 सवालों के जवाब खोजेगी CBI, दर्ज हुए सास के बयान
Updated on:
27 May 2026 01:44 pm
Published on:
27 May 2026 01:31 pm
Also Read
View All