भोपाल

25 जुलाई से लागू होगा भोपाल मेट्रो का नया टाइम-टेबल, हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो को सुभाष नगर-एम्स रूट पर दोनों ट्रैक पर नियमित संचालन की मंजूरी मिल गई है। 25 जुलाई से पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर मेट्रो मिलेगी।
2 min read
Jul 24, 2026
Bhopal Metro: सिग्नलिंग प्रणाली को मिली मंजूरी (Photo Source - Patrika)
Bhopal Metro: सिग्नलिंग प्रणाली को मिली मंजूरी (Photo Source - Patrika)

Bhopal Metro Regular Operations: एमपी के भोपाल शहर में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग प्रणाली सहित नियमित मेट्रो परिचालन के लिए मंजूरी दे दी है। 25 जुलाई से भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को अब पीक आवर्स में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नई सिग्नलिंग प्रणाली के पूर्ण संचालन के साथ अब सुभाष नगर तथा एम्स स्टेशन के मध्य दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन हो सकेगा। इससे मेट्रो सेवाएं अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध होंगी।

ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट

मेट्रो में रिटर्न जर्नी पर छूट मिलेगी। एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने वाले यात्रियों को रिचार्ज राशि के आधार पर 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस राशि का लाभ मिलेगा।

अब यात्रा होगी और भी तेज, आसान एवं भरोसेमंद

नई परिचालन व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ एम्स भोपाल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों, एमपी नगर स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, वल्लभभवन, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सहित विभिन्न शासकीय एवं निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को मिलेगा। बेहतर फ्रीक्वेंसी के कारण प्रतीक्षा समय में कमी आएगी तथा शहर के प्रमुख स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, प्रशासनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, तेज और समयबद्ध होगा।

ये है नई समय-सारिणी

पहली मेट्रो

सुभाष नगर से एम्स सुबह- 09 बजे
एम्स से सुभाष नगर - सुबह 09:30 बजे

अंतिम मेट्रो

सुभाष नगर से एम्स- शाम 6:30 बजे
एम्स से सुभाष नगर - शाम 7:00 बजे
पीक आवर्स सुबह 09 से 10:30 बजे एवं शाम 5:30 से 7:00 बजे तक।

पीक आवर्स में सेवा हर 15 मिनट में मेट्रो
अन्य समय हर 30 मिनट में मेट्रो
प्रतिदिन कुल ट्रिप- 50
दोनों दिशाओं को मिलाकर

Updated on:
24 Jul 2026 12:52 pm
Published on:
24 Jul 2026 12:52 pm