भोपाल

संत नगर डबल डेकर ब्रिज निर्माण: सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, व्यापारियों की बढ़ी चिंता

bhopal news: गार्डर लॉन्चिंग तेज, लेकिन बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक, धूल और सुरक्षा प्रबंधन बड़ी चुनौती के साथ व्यापार भी प्रभावित।

2 min read
Apr 11, 2026
elevated flyover project sant hirdaram nagar traffic dust business impact

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर (संत नगर) में बन रहे प्रदेश के पहले सिक्स लेन एलीवेटेड फ्लाईओवर (डबल डेकर ब्रिज) का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी पर है। करीब 225 करोड़ की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत हाल ही में नेहरू मार्केट और मुखर्जी मार्केट के बीच पहला भारी-भरकम गार्डर स्थापित किया गया। अत्याधुनिक क्रेनों की मदद से रात के समय यह काम किया गया, ताकि दिन में व्यापार प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें

एमपी के बड़े बिल्डर व उसके गुर्गे ने पुलिस के सामने लहराई पिस्टल और राइफल, देखें वीडियो

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

शहर के सबसे व्यस्त कपड़ा और बर्तन बाजार के बीच चल रहे इस निर्माण कार्य ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनभर भारी मशीनों की आवाजाही, अधूरी बैरिकेडिंग, और धूल के कारण व्यापारियों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई जगहों पर खुले गड्ढे और अधूरे रास्ते दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर मानसून के पहले गार्डर रखने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने का डर बना हुआ है।

क्या कहते हैं शहरवासी

दिनभर धूल और जाम से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे, व्यापार आधा रह गया है। हमें पिछले कई महिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नरेन्द्र लालवानी,व्यापारी

काम दिन- रात में काम होता है, जिससे न तो पार्किंग का स्थान तक नहीं मिलता। सड़क पर अगर वाहन पार्किंग कर दें तो क्रेन उठाकर ले जाती है, जिससे ग्राहाक परेशान होता है और संतनगर की तरफ खरीदी करने का मन नहीं बनाता। पहले जो व्यापार हुआ करता था, वह ब्रिज के कारण आधा रह गया है।
कन्हैया इसरानी,अध्यक्ष कपड़ा संघ

खरीदारी के लिए आना मुश्किल हो गया है, पार्किंग और रास्ता दोनों ही अव्यवस्थित हैं। अब तो क्योंकि मुख्य रोड बाजार के अंदर काम हो रहा है तो और ज्यादा मुसीब झेलनी पड़ रही है।
दीनेश वाधवानी

बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरनाक हो गया है, सुरक्षा बैरिकेड्स मजबूत होने चाहिए। बड़े-बड़े ट्रेक,लोडिंग वाहन पूरा समय चलते रहते है,मार्ग सकरा हो गया है।
मूलचंद वीधानी,व्यापारी

प्रशासन को व्यापारियों से संवाद बढ़ाना चाहिए, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। जहां जहां काम नहीं चल रहा है,वहां वहां पर पार्किंग के स्थान बनाऐ जाऐ ताकि ग्राहाक अपनी गाड़ी खड़ी करके खरीदी कर सके,लेकिन पूरे मुख्य मार्ग पर कुछ ही स्थानों पर काम चल रहा है,और चादरे पूरे मार्ग पर लगी हुई है,जिससे जाम होता है और एक्सीडेंट हो रहे हैं।
अनिल सदारंगानी,कपड़ा व्यापारी

बरसात में यह काम कुछ कठिन होगा, और व्यापारियों को इससे परेशानी हो सकती है, इसलिए इसे आने वाले दो से ढाई माह के भीतर पूरा करने की कोशिश होनी चाहिए।
वासदेव वाधवानी,कपड़ा व्यापारी

फैक्ट फाइल

  • 2027 में मिलेगी सौगात।
  • पुल की कुल लम्बाई 3 किलो मीटर ।
  • इसके लिए 90 पिलर खड़े किए ।
  • 70 पिलरों के बीच में व्यापारियों को आलीशान पार्किंग की सुविधा मिलेगी, कम से कम 5000 कारों को - पार्क किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ मां और भाभी की भी मौत
Published on:
11 Apr 2026 06:00 pm
Also Read
View All