भोपाल

मां-पिता को रुला गई 17 साल की दर्शन, 400 किमी दूर भोपाल में मिली बेटी की लाश

Bhopal Police - पुलिस आज करेगी पूछताछ, तहकीकात में सहेलियों ने बताई पूरी कहानी, बर्थडे पर छात्रा ने लगाई थी फांसी
2 min read
Jul 28, 2026
Bhopal Police accelerates investigation into the death of Darshan Miyama
Darshan Miyama

Darshan Miyama Case- भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अभी भी मातम पसरा है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल में रहनेवाली छात्रा दर्शन मिनामा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। वह 12वीं की छात्रा थी और यहां रहकर JEE की भी तैयारी कर रही थी। रविवार को उसका बर्थडे था। स​हेलियां, केक लेकर हॉस्टल पहुंचीं तो दर्शन फंदे पर लटकी मिली। यह नजारा सभी को स्तब्ध कर गया। मां पिता का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन करीब 400 किमी दूर अलीराजपुर से भोपाल आए पर बेटी की लाश ​ही मिली। मामले की जांच में आज तेजी आएगी। भोपाल पुलिस मंगलवार को संबंधित लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज करेगी। इधर भोपाल पुलिस नशा के खिलाफ भी अभियान चला रही है। इसके लिए नागरिकों से सहयोग मांगा है।

17 वर्षीय मृतका दर्शन मियामा मूलत: अलीराजपुर की निवासी थी। वह भोपाल के अनंत हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी और सितंबर 2025 से छात्रावास में रहते हुए एसेंट करियर प्वाइंट से JEE की तैयारी भी कर रही थी। घटना के दौरान वह कमरे में अकेली थी, उसकी रूममेट मनीषा नरगावा गांव चली गई थी। दर्शन मियामा ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके शव के पास सुसाइड नोट भी मिला। उसने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। मां-पिता से माफी भी मांगी है।

दर्शन की सहेलियों ने पुलिस को बताया कि हम उसका बर्थडे मनाने आए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो सेंट्रल लॉक खोला वह फंदे पर लटकी दिखी। भोपाल पुलिस के अनुसार, दर्शन रविवार शाम करीब 5:30 बजे कोचिंग से लौटी थी। करीब आधा घंटे बाद सहेलियां उसके कमरे पर पहुंची थी।

आज जांच में आएगी तेजी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। दर्शन मियामा का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच की बात कही है। प्रारंभिक जांच में दर्शन के डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है। मंगलवार को मामले की जांच में तेजी आएगी। पुलिस आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों व अन्य संबंधितों के बयान दर्ज करेगी।

कटारा हिल्स का यह छात्रावास मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग का है

बताया जा रहा है कि इस सरकारी छात्रावास में एक अन्य छात्रा भी आत्महत्या कर चुकी है। कटारा हिल्स का यह छात्रावास मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग का है। करीब 10 माह पहले बालाघाट की निवासी 12वीं की छात्रा वंदना मरकाम छात्रावास में मृत पाई गई थी।

Updated on:
28 Jul 2026 06:57 am
Published on:
28 Jul 2026 06:56 am