
Uzma Raza Viral Video- भोपाल के चूना भट्टी इलाके में पार्क में पाथवे और शिव मंदिर को लेकर पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा (अंजली सिंह) का हाईवोल्टेज ड्रामा।
AV Singh Bahu Viral Video- भोपाल के चूना भट्टी इलाके में आम्रपाली एनक्लेव में पार्क के विकास और उसमें शिव मंदिर बनाने को लेकर विवाद हो गया। मामला चार दिन पुराना है, लेकिन विवाद का यह वीडियो सोमवार को वायरल हो रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा पार्क में चल रहे विकास कार्य और मंदिर को लेकर सोसायटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और बाकी सदस्यों के साथ बहस कर रही हैं और शिव मंदिर को अपशब्द कह रही हैं। मंदिर को अपशब्द कहने और स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने पर मामला थाने पहंच गया है। सभी रहवासियों ने मिलकर उजमा रजा उर्फ अंजली सिंह की शिकायत थाने में कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उजमा रजा उर्फ अंजली सिंह पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू हैं। उनके घर के सामने रहवासियों की सुविधा के लिए पाथ-वे का काम चल रहा है। पहले यहां वाहन पार्क किए जाते थे। वहां वाहन भी इसी स्थान पर पार्क होता था। इसी बात को लेकर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद के बाद विकास कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में दोबारा काम शुरू करा दिया गया था। पार्क का ज्यादातर काम पूरा भी हो चुका है।
मामला जब और बढ़ गया जब अंजली सिंह ने रहवासियों के साथ हुई तीखी बहस में शिव मंदिर के बारे में अपशब्द कह दिए। रहवासियों के मुताबिक पार्क परिसर में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को हुई थी। वीडियो में दिख रहा है कि अंजली सिंह इस मंदिर को अवैध बताते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रही हैं।
अंजली सिंह जब रहवासियों से बहस कर रही थी तो उनके पति और परिजनों ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया,लेकिन वे फिर भी मंदिर के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती रहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों ने थाने में पूरा घटनाक्रम लिखकर सभी ने साइन करके दे दिया है। फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सोमवार शाम तक सामने नहीं आई है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब शहर में इसकी चर्चा हो रही है।
इधर वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। तिवारी ने कहा है कि अंजली सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें धर्म का ज्ञान नहीं है, हिन्दू धर्म को पूरी तरह से पढ़ेंगे नहीं तो हिन्दू धर्म को समझेंगे भी नहीं। इसलिए उन्होंने जो कृत्य किया है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करें।
Updated on:
28 Jul 2026 12:39 pm
Published on:
27 Jul 2026 08:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
