भोपाल

रेलवे की किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को सौगात, माल गोदामों को लेकर आया बड़ा अपडेट

अब 24 घंटे खुले रहेंगे भोपाल रेल मंडल के माल गोदाम। व्यापारी, उद्योगपति और किसान किसी भी समय गोदाम बुक कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 12:07 PM IST
News
रेलवे की किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को सौगात, माल गोदामों को लेकर आया बड़ा अपडेट

भोपाल. भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले भोपाल रेल मंडल द्वारा फैसला लिया गया है कि, अब मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे के माल गोदाम 24 घंटे खुले रहेंगे। रेलवे के इस फैसले का सीधा फायद व्यापारी, उद्योगपति और किसानों को होगा। यानी ये लोग अब से किसी भी समय गोदाम बुक करके अपनी उपज और सामान जमा कर सकेंगे और ले भी सकेंगे। अब तक ये गोदाम दिन में ही खोले जा रहे थे, जिससे इसका इस्तेमाल करने वालों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। यही कारण है कि, इन गोदामों को 24 घंटे के लिए खोले जाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी, जिसपर विचार करते हुए रेलवे ने इसी पूर्ण रूप से खोलने का फैसला लेे लिया है।


चौबीस घंटे खुले रहने वाले गोदामों में भोपाल शहर के साथ साथ मंडीदीप, निशातपुरा, सुखीसेवनिया के गोदाम शामिल हैं। इनके अलावा हरदा, इटारसी, गुना, शाजापुर, पचोर रोड, बानापुरा, गंजबासौदा और सौराई के माल गोदाम भी अब 24 घंटे खुले रहेंगे। हालांकि, बाकी के गोदामों में दिन में ही कामकाज किया जाएगा। लेकिन, रेलवे के जानकारों की मानें तो जल्द ही अन्य रेल मंडलों को भी 24 घंटे खोलने की व्यवस्था कर दी जाएगी।


इन समस्याओं से मिला छुटकारा

-जब गोदाम सिर्फ दिन में ही खुल रहे थे, तब व्यापारी, उद्योगपति और किसान को अकसर रात भर इंतजार करना पड़ता था। तब कहीं जाकर ये बाहर भेजा जाने वाला सामान जमा कर पाते थे या आया हुआ सामान रिसीव कर पाते थे।

-संबंधित व्यापारी, उद्योगपति और किसानों के मजदूरों को भी उक्त सामाग्री उठाने के लिए इंतजार करना पड़ता था। बिना काम के बैठे रहते थे। इस अवधि का उन्हें भुगतान नहीं मिलता था। जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान हो रहा था।


ये गोदाम भी चौबीस घंटे खुले रहेंगे

जबलपुर रेल मंडल के पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, कछपुरा, गोसलपुर, डुंडी, मेहगांव, ननवारा, मैहर, सतना, कैमा, रीवा, ब्यौहारी, सागर, दमोह, झुकेही व गजरा बहरा मालगोदाम।


यहां से ले मदद

रेलवे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए रेल सुविधा नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं। इस नंबर पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ पार्सल बुकिंग के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है। इस सुविधा नंबर पर काल करने के बाद रेलवे के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करने के लिए स्टार दबाना पड़ता है।

Published on: