30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रजिस्ट्री स्लॉट बुकिंग के साथ करा सकेंगे निगम में नामांतरण, जोन-वार्ड ऑफिस जाने की झंझट नहीं, जानिए प्रोसेस

अब रजिस्ट्री के समय स्लॉट बुक करते ही नगर-निगम में संपत्ति का नामांतरण भी किया जा सकेगा। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Sep 2022, 9:26 AM IST

News

अब रजिस्ट्री स्लॉट बुकिंग के साथ करा सकेंगे निगम में नामांतरण, जोन-वार्ड ऑफिस जाने की झंझट नहीं, जानिए प्रोसेस

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम ने नामांतरण प्रक्रिया आसान करने के लिए अनूठी पहल की है। अब रजिस्ट्री के समय स्लॉट बुक करते ही नगर-निगम में संपत्ति का नामांतरण भी किया जा सकेगा। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए संपत्ति के स्वामि को वार्ड या जोन के ऑफिस जाने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।

भोपाल नगर निगम क्षेत्र में नई संपत्ति खरीदने वालों को निगम द्वारा सुविधा के लिए नामांतरण प्रक्रिया को आसान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अब रजिस्ट्री के समय स्लॉट बुक करते समय ही निर्धारित शुल्क जमा कराकर नगर निगम में संपत्ति का नामांतरण भी उसी समय किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- महिला पार्षद और पति की बेरहमी से पिटाई, इस बात पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल


जानिए क्या है प्रक्रिया

-संपत्ति स्वामी (क्रेता) रजिस्ट्री के समय स्लॉट बुक करते हैं। इसी समय रजिस्ट्री विभाग में पंजीकृत वेंडर के पास नगर निगम के नामांतरण के लिए निर्धारित राशि जमा कर रजिस्ट्री के बाद निगम के पोर्टल पर रजिस्ट्री की सॉफ्ट कॉपी अटैच करके आवेदन कर सकते हैं। वेंडर द्वारा नामांतरण राशि 2500 रुपए लेकर पोर्टल पर प्रोसेस करेगा।

-इस ऑनलाइन आवेदन पर नगर निगम के संबंधित जोनल अधिकारी 15 दिन के बीतर आपत्ति इश्तेहार जारी करेंगे।

-ऑनलाइन अवधि पूरी होने के बाद विधिवत कार्रवाई कर नगर निगम के संबंधित जोनल अधिकारी ऑनलाइन ही नामांतरण आदेश जारी करेगा। इसके आवेदक घर बैठे सुगम पोर्टल से डाउनलोड कर सकेगा।

-इसके लिए संपत्ति स्वामी को नामांतरण से संबंधित किसी भी कार्य के लिए जोन या वार्ड के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी।

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो