
महिला पार्षद और पति की बेरहमी से पिटाई, इस बात पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल
बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल में महिला पार्षद और उसके पति के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पति-पत्नी से लाठी - डंडे से हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, घर बनाने के विवाद में पड़ोसियों ने मिलकर महिला पार्षद और पति की हॉकी स्टिक और डंडे से जमकर मारपीट की।
हमलावरों ने पार्षद दंपत्ति को जमीन पर पटक पटककर पीटा है। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
आपको बता दें कि, मामला शाहपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर- 3 का है। यहां से नीतू गुप्ता पति शक्ति गुप्ता पार्षद हैं। नीतू गुप्ता का पड़ोसी घर बना रहा है। घर बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैटेरियल पार्षद के घर में गिर रहा था। इस लेकर पार्षद और इनके पति ने इस तरह विरोध जताते हुए अच्छे से काम करने की सलाह दी। इसपर पड़ोसी पार्षद और उसके पति से भिड़ गए और देखते ही देखते पड़ोसियों ने पार्षद और उनके पति की हॉकी स्टिक और डंडे से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने दोनों को जमीन पर पटक पटककर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मामले ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Published on:
5 Sep 2022, 6:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.