30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती : इन पदों पर आज ही करें आवेदन, 52 हजार नियुक्तियों की तैयारी में सरकार

लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन। प्रदेश में करीब 52 हजार नियुक्तियां करेगी सरकार। कमेटी लेगी फैसला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Sep 2022, 11:25 AM IST

News

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती : इन पदों पर आज ही करें आवेदन, 52 हजार नियुक्तियों की तैयारी में सरकार

भोपाल. मध्य प्रदेश में और भी बेहतर स्वास्थ सेवाएं मुहैय्या कराने के लिए परिवार कल्याण विभाग लगातार नई भर्तियां करने में जुटा हुआ है। इसी वजह से प्रदेश में रहकर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक और योग्य व्यक्तियों के लिए काम की खबर सामने आई है। बता दें कि, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अस्थि रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती निकाली है। अस्थि रोग विशेषज्ञ के लिए 57 और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के 96 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की है।


ऐसे में संबंधित पदों पर नौकरी पाने की इच्चा रखने वाले योग्य उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर सुनिश्चित की गई है। जबकि, आवेदन में किसी तरह की त्रुटि पाए जाने पर उसके सुधार के लिए 11 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच का समय सुनिश्चित किया गया है। आयोग में दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी भी 17 अक्टूबर तक जमा करनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- आदिवासियों के लिए 2 नई योजनाएं : चुटकियों में मिलेगा 10 हजार से लेकर 2 करोड़ तक लोन, ये है प्रस्ताव


इन बातों का रखना होगा ध्यान

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी या डिप्लोमा डिग्री होना चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थानीय पंजीयन होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए Mppsc.mp.gov.in पर जाकर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार विशेषज्ञों की भर्ती की जा रही है जिससे लोगों को डॉक्टर्स या विशेषज्ञों की कमी का सामना किसी भी तरह से न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- अब स्टाम्प शुल्क लेकर पट्टा रिन्यू करेगी सरकार, जानिए किस अवधि के लिए होगा कितना शुल्क, प्रस्ताव पर फैसला आज


52 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी में सरकार

वहीं, दूसरी तरफ आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ सेवाओं के रिक्त पड़े पदों में से 52 हजार पदों को भर्ती प्रक्रिया शुरु रही है। प्रदेश में होने वाली इन नियुक्तियों के लिए 11 मंत्रियों की कमेटी गठित की गई है। बाजपा संगठन की सहमति के बाद खाली पद भरने की कवायद शुरू होगी। मंत्री कमेटी की बैठक में नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, अरविंद भदौरिया, इंदर सिंह परमार, बिसाहूलाल सिंह शामिल होंगे। कमेटी की बैठक में जनभागीदारी समिति, निगम, मंडल, अपैक्स बैंक, प्राधिकरणों को लेकर भी चर्चा होगी।

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो