भोपाल

Bhopal RTO Officer Murder: मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था ब्वॉयफ्रेंड पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी

Bhopal RTO Officer Murder: भोपाल आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले हत्याकांड में आरोपी पवन द्विवेदी सीधी के भनवारी गांव का रहने वाला था, जो 7 साल से भोपाल में रह रहा था।
2 min read
Sep 22, 2026
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)

Bhopal RTO Officer Murder: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का ब्वॉयफ्रेंड पवन मूलतः सीधी जिले के भनवारी गांव का रहने वाला था। पवन 4 बहनों 6 भाइयों में सबसे छोटा था। पिता दीनबंधुराम द्विवेदी का निधन पिछले साल फरवरी में हो गया था जबकि मां का देहांत नवंबर में हो गया था। घरवालों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। लंबे समय से भोपाल में ही शादी की बात चल रही थी। बड़े भाई विनय ने बताया कि उसने 15 साल दक्षिण अफ्रीका में नौकरी की थी। बाद में वापस लौट आया। पवन बीते 7 साल से भोपाल में रह रहा था।

रिश्ता खत्म हुआ तो बढ़ा झगड़ा

पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी और पवन की पहचान इंदौर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। तब पवन कोचिंग क्लास चलाता था और मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति के कारण मीनाक्षी के परिवार की सहमति नहीं थी। बाद में मीनाक्षी ने दूसरे युवक से शादी की, लेकिन डेढ़ साल पहले उनका तलाक हो गया। इसके बाद भी पवन उससे शादी करना चाहता था। बताते हैं किराए का मकान छोड़कर इंदौर शिफ्ट होने की बात से वह नाराज था।

सहेली और बेटी अंदर कमरे में सोई थी

डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि मीनाक्षी रविवार शाम 7 बजे दतिया से सहेली कृतिका और तीन साल की बेटी के साथ भोपाल पहुंची थीं। रात में कृतिका और बच्ची घर के अंदर वाले कमरे में सो गए। मीनाक्षी बाहर वाले कमरे में थीं। सुबह 7 बजे कृतिका की नींद खुली तो मीनाक्षी को मृत हालत में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी मीनाक्षी

मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थी। वो अपनी 3 साल की बेटी के साथ लगातार रील और फोटो डालती रहती थी। सोशल मीडिया पर उसने वर्दी के साथ कई रील डाल रखी है। कुछ रीलों से समझ आता है कि मीनाक्षी कई चीजों के लेकर परेशान रहती थी। पति से तलाक के बाद बेटी को पूरी तरह से वहीं देखती थी।

Updated on:
22 Sept 2026 11:16 am
Published on:
22 Sept 2026 08:12 am