भोपाल

स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को चाकुओं से गोदा, महज 30 सैकंड में किए 27 वार

भोपाल के टीला जमालपुरा स्नूकर क्लब में छात्र पर महज 30 सैकंड में 27 वार, हमले के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

2 min read
Feb 23, 2026
Bhopal Snooker club attack: मामले में FIR के बाद गिरफ्तार नाबालिगों को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा। (photo: Patrika)

bhopal snooker club attack: राजधानी भोपाल में पूर गेम की रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। महज 30 सैकंड में 27 वार… और नाबालिग छात्रों ने 10वीं के छात्र को चाकुओं से गोद दिया। मामले में सामने आया है कि दो नाबालिग फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसते हैं और पूल गेम खेल रहे दसवीं के छात्र पर चाकुओं ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर देते हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में रिकॉर्ड पासपोर्ट जारी, फर्जी पासपोर्ट के साथ 8 अफगानी गिरफ्तार, ATS का खुलासा

पीड़ित ने जैसे-तैसे बचाई जान

दोनों आरोपी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने महज 30 सैकंड पर छात्र पर 27 बार वार किए और मौके से फरार हो गए। वहीं घायल छात्र ने जैसे-तैसे खुद को संभाला ओर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे घाव हुए हैं। जबकि दूसरे हाथ की उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

पूल गेम में वर्चस्व की लड़ाई बनी जान की दुश्मन

मामले में पुलिस का कहना है कि घायल छात्र 16 साल का है और 10वीं का छात्र है। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और रोजाना पूल खेलने टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक जाता है। कुछ दिन पहले ही उसके साथ ही 10वीं की कोचिंग में पढ़ने वाले 16-16 साल के दो नाबालिगों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि उस दौरान दोनों को छात्र ने थप्पड़ मार दिए थे। जिसकी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की ठानी और छात्र पर हमला(bhopal snooker club attack) कर दिया।

आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा, मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद आगे की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने साधारण धाराओं में FIR दर्ज की थी। दोनों को गिरफ्तार भी किया लेकिन उन्हें नोटिस देकर बाद में छोड़ दिया गया। मामले में सब इंस्पेक्टर मनिपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों ही नाबालिग छात्रों (bhopal snooker club attack) को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल दहलाने वाली ये वारदात 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि सामने ये अब आई है।

ये भी पढ़ें

इंसुलिन इंजेक्शन लगाना जरूरी… क्या मेरी हालत गंभीर हो गई है…? क्या ये शुगर की लास्ट स्टेज है?

Published on:
23 Feb 2026 10:01 am
Also Read
View All

अगली खबर