mp news: भोपाल के पॉइजन स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता ने सोने-चांदी की व्यापारी युवती के साथ दुष्कर्म कर जबरन एबॉर्शन कराने के लगे आरोप।
mp news: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। कोलार रोड स्थित पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक (Poison Anti-Aging Skin Clinic) के संचालक एवं बिग बॉस फेम डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता (Dr.Abhineet Sarvesh Gupta) पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के अलावा जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगे है। यह आरोप जयपुर की एक कारोबारी युवती ने लगाए है। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद जांच शुरू हो चुकी है।
पीड़िता ने बताया कि अभिनीत ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब चार महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। युवती ने डॉक्टर पर जबरन एबॉर्शन और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं।
पुलिस के मुताबिक जयपुर की रहने वाली युवती सोने-चांदी की व्यापारी है। 8 मई, 2025 को अपना स्किन ट्रीटमेंट कराने के लिए अपने कजिन भाई के साथ डॉ अभिजीत के क्लीनिक भोपाल पहुंची थी। डॉ. अभिनीत से ट्रीटमेंट करवाकर वापस जयपुर चली गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बाद अभिनीत ने मुझे मोबाइल नंबर से मैसेज किए, हम दोनों की बातचीत होने लगी। इतना ही नहीं मामला शादी करने तक पहुंच गया। बाद में अभिजीत ने भोपाल बुलाया। 23 मई को वह मुझे उज्जैन ले गया और मांग में सिंदूर भर दी। इसके बाद वह अपने घर ले गया, जहां पर उसने दुष्कर्म किया।
8 जून, 2025 को अभिनीत ने मुझ पर उसके नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया। उसके कहने पर उसने बाएं तरफ चेस्ट पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। उसके बाद पीड़िता को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह बात उसने आरोपी को बता दी, तो वह कहने लगा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। 17 जुलाई, 2025 को मैं चेन्नई गई, तो आरोपी पीड़िता के साथ होटल में रूका। यहां भी उसने चार दिन में तीन-चार बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 21 जुलाई, 2025 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि बाद में अभिजीत से जब इसका विरोध किया, तो उसने मेरे साथ जमकर मारपीट भी की। मैंने दिसंबर, 2025 में कोलार थाने में लिखित शिकायत की, तो उसने मुझे ब्लैकमेल किया। इसके बाद मैंने पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की, तो इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।