भोपाल

8 एकड़ में बनेगा एमपी का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर, 2 मार्च को सीएम मोहन करेंगे शिलान्यास

Biggest ISKCON Temple: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर, 8 एकड़ हरे कृष्ण लैंड पर होगा भूमिपूजन, सीएम मोहन यादव 2 मार्च को रखेंगे नींव...
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2025, 3:35 PM IST
Iskcon Mandir in Bhopal

Biggest ISKCON Temple: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर (Biggest Iskcon Temple) का भूमिपूजन 2 मार्च को सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) कोलार में करेंगे। इस्कॉन बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास प्रभु ने बताया कि कोलार में 8 एकड़ हरे कृष्ण लैंड पर भूमिपूजन समारोह (Lay the Foundation) में भाग लेने के लिए वर्ल्ड वाइड इस्कॉन के प्रमुख और गवर्निंग बॉडी कमिश्नर (जीपीसी) गुरुप्रसाद स्वामी पहली बार भोपाल आ रहे हैं। उनके साथ इस्कॉन मध्यप्रदेश के प्रभारी और जोनल सेक्रेटरी महामनदास प्रभु उपस्थित होंगे।

दिल्ली के रसोइयां बनाएंगे विशेष व्यंजन

भूमिपूजन कार्यक्रम में भंडारा होगा। इस भंडारे के लिए पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जबलपुर के रसोइयां विशेष प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएंगे। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालिनी राय, विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास सबनानी सहित अन्य आमंत्रित हैं। हवन-यज्ञ के लिए मायापुर वृंदावन और जगन्नाथपुरी से पुरोहित आएंगे।

फ्लावर रंगोली बनेगी

इस्कॉन गर्ल फोरम (IGF) की सदस्यों द्वारा भव्य फूलों की रंगोली बनाई जाएगी। इसमें रंगोली के अलावा तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों का उपयोग किया जाएगा।

कीर्तन पार्टियां आएंगी

भूमिपूजन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित इस्कॉन के मंदिर और सेंटरों से विभिन्न कीर्तन पार्टियां हरिनाम का कीर्तन करेंगी।

Updated on:
24 Feb 2025, 3:35 PM IST
Published on: