
MP Global Investor Summit 2025: देश के ‘दिल’ मध्य प्रदेश में 24-25 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। एमपी में ये 8वीं ग्लोबल समिट है। भोपाल में यह पहली बार हो रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) की थीम ‘अनंत संभावनाएं’ रखी गई है। राजधानी के मानव संग्रहालय में नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद 18 नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च कीं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान निवेशकों का वार्म वेलकम करते हुए कहा कि एमपी की इस औद्योगिक क्रांति के लिए मैं सीएम मोहन यादव को बधाई देता हूं। वहीं संबोधन शुरू करते ही पीएम ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) में देरी से आने के लिए वहां उपस्थित मेहमानों से माफी मांगी। यहां पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश…
24 Feb 2025, 12:23 PM IST
पीएम मोदी GIS से सीधे राजा भोज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। बता दें कि पीएम मोदी अब सीधे बिहार के भागलपुर पहुंचेंगे। वे यहां किसानों को संबोधित करेंगे और उनके खातों में पीएम सम्मान निधि की 19वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक में डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे।
24 Feb 2025, 11:36 AM IST
एमपी भारत की कॉटन कैपिटल हैं, 25 फीसदी कॉटन यहीं होता है, मल्बरी सिल्क का भी एमपी बड़ा प्रोड्यूसर है। एमपी की चंदेरी महेश्वरी साड़ियां पूरे देश में पसंद की जाती हैं, इसे जिओ टैग भी मिल चुका है। अब हमने मेडिकल और जिओ टेक्सटाइल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन शुरू किया है। हम तकनीकी टेक्सटाइल को बढ़ावा दे रहे हैं, बजट में भी इसका प्रावधान किया है। देश में 7 बड़े टेक्सटाइल पार्क बन रहे हैं, इनमेे से एक एमपी में बन रहा है। इसका जरूर फायदा उठाएं।
भारत में एमपी टूरिज्म सेक्टर में भी नये आयाम अध्याय जोड़ रहा है। टूरिज्म में एमपी 'अजब है गजब है।' यहां नर्मदा किनारे के क्षेत्र और आदिवासी क्षेत्रों में, प्राकृतिक क्षेत्र और वैलनेस आदि में मध्य प्रदेश में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट को प्रमोट किया जा रहा है। यहा हेल्थ टूरिज्म में आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार PPP मोड पर काम कर रही हैं। हम आयुष वीजा भी दे रहे हैं।
पीएम ने कहा, आप यहां आए हैं तो उज्जैन में महाकाल और महाकाल लोक देखने जरूर जाएं आपको यहां नया अनुभव मिलेगा।
पीएम ने कहा- मैंने लाल किले से कहा है, यही समय है, सही समय है, आपके लिए भी इन्वेस्ट करने और इन्वेस्ट बढ़ाने का यही सही समय है।
24 Feb 2025, 11:34 AM IST
नये सेक्टर्स को प्राइवेट एंटरप्रन्योर के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस सरकार के इन्टेंट और कमिटमेंट को दिखाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा भविष्य में 3 सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है, जिनसे विकसित भारत बनेगा, पहला है टेक्सटाइल, दूसरा पर्यटन और तीसरा टेक्नोलॉजी। नए सेक्टरो को प्राइवेट इन्वेस्टर को खोलने के प्रयास जारी है। क्रिटिकल मिनरल, लिथियम आयन बैट्री आदि के मैन्युफैक्चरिंग पर अभी बल दिया जा रहा है।
24 Feb 2025, 11:27 AM IST
आप सभी इन्वेस्टर्स के लिए यहां बेहतर रिटर्न्स की अपार संभावनाएं हैं। वाटर सिक्योरिटी औद्योगिक विकास के लिए कितनी जरूरी है ये हम सभी जानते हैं। हमारी सरकार एक तरफ पानी बचाने पर तो दूसरी तरफ रिवर इंटर लिंकिंग मिशन को लेकर आगे बढ़ रही है। इसकी 45000 करोड़ रुपए के केन बेतवा रिवर लिंकिंग पर काम शुरू हुआ है। इससे 10 लाख हेक्टेयर की कृषि कैपिसिटी बढ़ेगी।
मोदी ने कहा मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से विकास की गति डबल हुई है । बजट में हमने हर वर्ग का ध्यान रखा है। हमने बजट में मिडिल क्लास को एम्पावर करने के लिए कदम उठाए, 12 लाख रुपए तक की इनकम को टेक्स फ्री किया है।
- -अब हम लोकल सप्लाई चैन विकसित करने पर बल दे रहे हैं ताकि, मैन्युफैक्चरिंग बढ़े और उद्योग आत्मनिर्भर बनें। पहले की सरकारों ने एमएसएमई को सीमित रखा था, लेकिन अब हम इसे प्राथमिकता दे रहे हैं और इसी के आधार पर लोकल सप्लाई चैन विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एमएसएमई की डेफिनेशन को भी सुधारा है। इसके साथ क्रेडिट लिंक इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। वेल्यू एडिशन और सपोर्ट के लिए भी काम किया है। नेशनल लेवल पर बड़े रिफॉर्म को गति दे रहे हैं।
-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बाधा बन रहे कानूनो को खत्म किया जा रहा है या नरम किया जा रहा है। हम राज्यों के साथ मिलकर बात कर रहे हैं। 40 हजार से ज्यादा कंपालसिस को कम किया है, ऐसे कानून कम किए हैं जो अपना महत्व खो चुके हैं। ऐसे रेगुलेशन की पहचान हो जो राह में रोड़ा हैं। इससे बिजनेस बढ़ेगा सभी चीजों की टाइम लिमिट तय की जा रही है।
24 Feb 2025, 11:26 AM IST
रीवा सोलर पार्क देश के सबसे बड़े सोलर पार्कों में से एक है। यहां पेट्रो
24 Feb 2025, 11:21 AM IST
पीएम ने कहा- जहां कभी सड़कें नहीं थीं, आज इसका EV के क्षेत्र में बड़़ा नाम है। ...एमपी की 90 फीसदी ग्रोथ है, मैन्युफेक्चर के क्षेत्र में लीड करने वाला बनते जा रहा है।
पीएम ने कहा कि- मैं मोहन यादव को बधाई देता हूं कि इस साल को उन्होंने GIS के उत्सव के रूप में स्वीकार किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस (Delhi Mumbai Express Way) वे का बड़ा हिस्सा एमपी से ही होकर गुजरता है, एमपी नॉर्थ से लेकर देश के कई मार्केट्स को आसानी से जोड़ रहा है।
24 Feb 2025, 11:17 AM IST
हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया है कि ग्लोबल एयरोस्टेज के लिए कैसे ग्लोबल सप्लाई केंद्र के रूप मे उभर रहा है। मैं ऐसे कई उदाहरणों पर बात कर सकता हूं जो, भारत पर दुनिया के कॉन्फिडेंस को दिखाते हैं, ये भारत के हर राज्य का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहे हैं। ये हम इस GIS में देख रहे हैं।
मोदी ने कहा- एमपी को मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। एमपी में हर वो पोटेंशियल है जो एमपी को देश के Top 5 राज्यों में ला सकता है। एमपी ने ऐसे ट्रांसफोर्म रूप देखे हैं कि जब यहां पानी के साथ ही लॉ और ऑर्डर की हालत बहुत खराब थी। लेकिन 20 साल में एमपी के लोगों के सपोर्ट से यहां की बीजेपी सरकार ने काफी कुछ बदला। एमपी मे लोग निवेश करने से डरते थे, आज एमपी टॉप निवेशक राज्यों में शामिल है।
24 Feb 2025, 11:12 AM IST
विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत का ये आयोजन अहम है, मैं मोहन जी और उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं। ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी ऑप्टिमिस्टिक है। पूरी दुनिया में सामान्य जन हों, एक्सपर्ट हों, देश हों या इंस्टिट्यूशन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। पिछले कुछ सप्ताह में जो कमेंट्स आए हैं वो उत्साहवर्धक हैं। वर्ल्ड बैंक ने कहा है भारत ऐसे ही दुनिया की फास्टटेस्ट ग्रोइंग इकॉनोमी बना रहेगा।
24 Feb 2025, 10:52 AM IST
पीएम मोदी ने सभी का अभिनंदन किया और देरी से आने के लिए माफी मांगी
पीएम मोदी ने मंच पर अपने संबोधन की शुरुआत राज्यपाल, सीएम मोहन यादव और समिट में शामिल हुए सभी निवेशकों का अभिवादन करके की। अगले ही पल उन्होंने सभी से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा- माफी चाहता हूं मुझे आने में देरी हुई। आप लोगों को इतना इंतजार कराया। इसकी वजह यह थी कि मुझे कल शाम को पता चला कि परीक्षा का समय और मेरे आने का समय आसपास है। ऐसे में सिक्योरिटी की वजह से बच्चे एग्जाम में पहुंचने में लेट हो सकते थे। बच्चे टाइम से परीक्षा सेंटर पहुंचें इसलिए राज भवन से मैं 20 मिनट लेट निकला। आपको परेशानी हुई इसके लिए मैँ एक बार फिर आपसे माफी चाहता हूं।
24 Feb 2025, 10:41 AM IST
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्रांति की बेहतर शुरुआत के लिए दीप प्रज्जवलित किए। इसके बाद 18 नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च की।