
Binnu Rani Reels: बुंदेली भाषा में वीडियो बनाकर फेमस हुई मध्य प्रदेश की बिन्नू रानी ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। छतरपुर जिले में रहने वाली 12 वर्षीय दीपा उर्फ बिन्नू रानी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि वीडियो देखकर ही दिग्विजय सिंह ने उससे मिलने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद बाकायदा बिन्नू रानी को फोन किया गया और राजधानी भोपाल में आमंत्रित किया गया।
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से मिलने जब बिन्नू रानी (Binnu Rani) उनके बंगले पर पहुंची तो हैरान रह गई। और बड़ी ही स्टाइल में बोली…गाइज, देखौ बब्बा जू कौ बंगला कित्तौ बड़ौ है? ये सुनते ही दिग्विजय सिंह जोर से हंस पड़े और बिन्नू के अंदाज में ही बोले- जौ मेरो नहीं है बंगला, सरकारी है। मेरे पास में बंगला है ही नहीं। एक बाप-दादा फूटौ किला छोड़ गए। वही बस।
दिग्विजय सिंह ने पूछा किस क्लास में पढ़ती हो, कहां गांव में ही पढ़ती हो। बिन्नू ने दिग्विजय के सवालों का तपाक से जवाब दिया अपने पहाड़ गांव में पांचवीं कक्षा में पढ़ती हूं।
दिग्विजय सिंह ने बिन्नू (Binnu Rani) की तारीफ करते हुए कहा कि तुम कितनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलती हो। मैंने आज तक इतनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलने वाला नहीं देखा। दिग्विजय सिंह ने बिन्नू से फिर सवाल पूछा, इतना आत्मविश्वास तेरे अंदर आता कहां से है? गाइज, फॉलो करो, सब्सक्राइब करो। ये तुम्हें कौन ने सिखाया? बिन्नू ने कहा, जो मन में आता है सो बोलती हूं। इसके बाद बिन्नू रानी के सामने ही दिग्विजय सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो किया। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गाइज हम भी फॉलो कर रहे तुम भी जबरदस्ती फॉलो करो।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की दीपा यादव है जो सोशल मीडिया पर बिन्नू रानी (Binnurani) के नाम से मशहूर हो गई। बिन्नू के वीडियो को कवि कुमार विश्वास, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत कई नामचीन लोग शेयर कर चुके हैं। दीपा उर्फ बिन्नू रानी बुंदेलखंडी भाषा में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। करीब 6 महीने पहले ही उसने सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करने शुरू किए हैं।