BJP Rajya Sabha candidate list राज्यसभा चुनाव 2024- मध्यप्रदेश से बीजेपी के 4 उम्मीदवार घोषित, तीन नाम चौंकाने वाले...।
BJP Rajya Sabha candidate list - राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। जबकि कांग्रेस ने अपने एक उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है, जिसकी घोषणा बाकी है। इन सभी को नामांकन की अंतिम तारीख गुरुवार को नामांकन जमा करना है। भाजपा ने इस बार भी चारों नामों की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश से चार उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेजने के लिए नामों को घोषणा कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए डा. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज (umesh nath maharaj), माया नरोलिया और बंसीलाल गुर्जर के नामों का ऐलान कर दिया। यह सभी भाजपा की तरफ से मध्यप्रदेश से राज्यसभा का नामांकन भरेंगे। जिन लोगों को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है उनमें माया नरोलिया (Maya Naroliya) नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की हैं और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं बंसीलाल गुर्जर (banshilal gurjar) मंदसौर के किसान नेता हैं और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। जबकि उमेश नाथ उज्जैन के वाल्मिकी धाम आश्रम के पीठाधीश्वर हैं।
कौन हैं उमेश नाथ महाराज
भाजपा उज्जैन के उमेश नाथ महाराज को भी राज्यसभा भेज रही है। उमेश नाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीनाथ आदित्यनाथ से जुड़े हुए हैं और यह वाल्मिकी समाज से आते हैं। उमेश नाथ महाराज से पूर्व सीएम शिवराज सिंह से लेकर वर्तमान सीएम मोहन यादव तक काफी गहरे संपर्क हैं। उमेश नाथ महाराज श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम आश्रम उज्जैन के पीठाधीश्वर है। 19 नवंबर 1964 में रतलाम जिले के जावरा में जन्मे उमेश ना के पिता का नाम हरिलाल मेहना है। एमए दर्शन शास्त्र करने वाले उमेशनाथ अनुसूचित जाति से आते हैं।
केरल के हैं डा. मुरुगन, मध्यप्रदेश से फिर जाएंगे राज्यसभा में
भाजपा की ओर से डा. एल मुरुगन (L. Murugan) को भाजपा ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, वे पहले भी मध्यप्रदेश से ही राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मोदी के पिछले कार्यकाल में सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री रह चुके हैं। केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे डा. एल मुरुगन भाजपा तमिलनाडू के अध्यक्ष भी रहे हैं और पेशे से वकील भी हैं। मद्रास विश्वविद्यालय से वकालत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। मानव अधिकार कानून में डाक्टरेट हैं। मुरुगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
माया नारोलिया
नर्मदापुरम की रहने वाली माया नारोलिया भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने राज्यसभा में माया नारोलिया को भेजकर महिला वर्ग को साधने की कोशिश की है।
एमपी नहीं राजस्थान से भरा नामांकन
इधर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम लग गया। सोनिया गांधी बुधवार को सुबह राजस्थान पहुंच गई हैं, वे थोड़ी देर बाद राज्यसभा के लिए नामांकन भर देंगी। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।
इन नेताओं का कार्यकाल समाप्त होगा
मध्यप्रदेश से राज्यसभा में गए सांसद धर्मेंद्र प्रधान केंद्र की मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। उनका कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। भाजपा के कैलाश सोनी, अजय प्रताप सिंह, थावरचंद गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। इनके अलावा कांग्रेस के राजमणि पटेल का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। थावरचंद गहलोत राज्यपाल बनाए गए थे, उसके बाद से यह पद खाली है।
यह है चुनाव प्रक्रिया
8 फरवरी को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा और नामांकन 15 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 16 फरवरी को होगी। 20 फरवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद जो उम्मीदवार राज्यसभा में चुनकर जाएंगे उनका कार्यकाल 6 साल का होगा।
संबंधित खबरें
Rajyasabha Election: सोनिया गांधी राज्यसभा में जाएंगी, कांग्रेस ने की तैयारी
नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य या फिर विनोद गोटिया, ये जाएंगे राज्यसभा में?
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनावों का ऐलान, 27 फरवरी को होंगे 15 राज्यों में चुनाव
नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य या फिर विनोद गोटिया, ये जाएंगे राज्यसभा में?