
Bhopal Retired IAS murder case: भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या (फोटो सोर्स - Patrika)
Bhopal Retired IAS murder case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आ रहा है। यह घटना राकेश अग्रवाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजनगर स्थित उनके घर में घटित हुई। पुलिस को दो दिन पहले रखे गए नौकर पर शक है जो फिलहाल गायब है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी और एफएसएल खखंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल सूरजनगर स्थित घर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने दो दिन पहले एक नौकर रखा था जो घटना के बाद से ही फरार है। प्राथमिक जांच में शक की सुई नौकर की तरफ बताई जा रही है लेकिन पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खबर अपडेट की जा रही है। …
Updated on:
30 Sept 2026 09:36 am
Published on:
30 Sept 2026 09:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
