30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना में बीजेपी जिलाध्यक्ष को जमीन पर बैठना पड़ा, विधायक प्रियंका मीणा से संगठन नाराज

Chachoda MLA Priyanka Meena : फिर बिफराईं चांचौड़ा विधायक, सेवा संकल्प के मंच पर सियासी संग्राम, कुर्सी के लिए भाजपा नेता आमने-सामने समर्थक मंडल अध्यक्ष को जगह नहीं मिली तो भड़कीं विधायक प्रियंका, जिला उपाध्यक्ष से बहस
2 min read
Google source verification
चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा - image facebook.com/priyankameenaind

चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा - image facebook.com/priyankameenaind

Priyanka Meena : गुना के चांचौड़ा विधानसभा में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान उस समय सियासी घमासान का मंच बन गया, जब कबड्डी के मैदान में पार्टी के नेता ही आपस में उलझ गए। मामला महज एक कुर्सी का था, लेकिन इसके बहाने पार्टी के भीतर की खींचतान खुलकर सामने आ गई। अपने समर्थक मंडल अध्यक्ष को मंच पर जगह दिलाने की जिद पर अड़ीं भाजपा विधायक प्रियंका मीणा (पैंची) की जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ निक्की से तीखी बहस हो गई। सार्वजनिक मंच पर हुई इस नोकझोंक से खुद को बचाने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ मंच छोड़कर नीचे जमीन पर जा बैठे। मामले की प्रदेश आलाकमान तक शिकायत पहुंची है। कहा जा रहा है कि विधायक प्रियंका मीणा को संगठन तलब कर सकता है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्पके अभियान की यात्रा चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंची थी। नगर भ्रमण और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद स्थानीय स्कूल के कबड्डी मैदान में मुख्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर अतिथियों के बैठने का सिलसिला शुरू हुआ तो विधायक प्रियंका मीणा ने अपने समर्थक बीनागंज मंडल अध्यक्ष को भी मंच पर बैठाने की मांग की। जगह नहीं मिलने पर वह नाराज हो गईं। देखते ही देखते उनकी जिला उपाध्यक्ष निक्की सिंह से तीखी बहस शुरू हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने ही दोनों के बीच जमकर तकरार हुई।

तल्खी बढ़ी तो जमीन पर जा बैठे जिलाध्यक्ष

विधायक और जिला उपाध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ता देख मंच पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता असहज हो गए। इसी बीच जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ मंच से उतरकर नीचे बैठ गए। घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि मंच पर जगह सीमित थी और उन्हें बैठना था, इसलिए वे नीचे चले गए। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

विधायक पहले भी मंच पर दिखा चुकी हैं नाराजगी

विधायक प्रियंका मीणा का सार्वजनिक कार्यक्रम में नाराजगी जताने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गुना में संत रविदास समरसता कार्यक्रम के दौरान भी कुर्सी नहीं मिलने पर उन्होंने मंच पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, एक कृषि कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद उनकी भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य से भी मंच पर तीखी बहस हुई थी। अब बीनागंज में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद एक बार फिर पार्टी के भीतर के मतभेदों को सामने ले आया है। सेवा और संगठन के संदेश के लिए आयोजित कार्यक्रम में नेताओं के बीच सार्वजनिक तकरार ने सियासी चर्चा को नया मुद्दा दे दिया।

संगठन ने गहरी नाराजगी जताई

विधायक और जिले के स्थानीय नेताओं का सार्वजनिक विवाद प्रदेश संगठन तक पहुंच गया है। संगठन ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन अब विधायक प्रियंका मीणा को तलब कर सकता है।