भोपाल

भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के आने ​का किया दावा, कांग्रेस ने नकारा

कांग्रेस का आरोप 3 लाख कुर्सियों के लिए 75 एकड़ जमीन चाहिए जो वहां नहीं है, भाजपा के मंच पर एक साथ झूठ बोलने वाली तीन मशीनें

2 min read
Sep 25, 2018
भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के आने ​का किया दावा, कांग्रेस ने नकारा

भोपाल। राजधानी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा 10 लाख लोगों के आने का दावा कर रही है,वही कांग्रेस के विचार विभाग के भूपेंद्र गुप्ता का आरोप है कि कार्यकर्ता सम्मेलन इतने लोग आए ही नहीं। कांग्रेस का कहना है कि 3 लाख कुर्सियों के लिए 75 एकड़ जमीन चाहिए, क्या वहां है। भाजपा का दावा माने तो 350 एकड़ जमीन जंबूरी मैदान में होना चाहिए? क्या इतनी जमीन है वहां? भाजपा ने 3 लाख लोगों का भोजन बनाया, 10 लाख लोगों के आने का दावा किया, तो क्या बाकी 7 लाख लोग भूखे रहे? कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार पैसों की बर्बादी की है। सरकार को जनता के पैसे का दुरूप्रयोग नहीं करना चाहिए।

कैदियों के बाहर रहने की किसने ली गारंटी
कांग्रसियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे के बाद आजीवन कारावास काट रहे 17 कैदी कैसे थे उनकी वहां रहने की गारंटी किसने ली। जबकि जेल के नियमों के हिसाब से शाम 7 बजे बाद कैदी बाहर नहीं रह सकते है, तो किसकी अनुमति से कैदी बाहर रहे? यह कानूनी और संवैधानिक मसला है कांग्रेस इसकी शिकायत करेगी।

जेल में कैदियों से खाना बनवाया
कांग्रेस की शोभा ओझा का ने आरोप लगाया कि जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य ने जेल में कैदियों से खाना बनवाया और यह खाना भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। कैदियों से यह काम जबरदस्ती करवाया गया। शोभा ओझा का कहना है कि जेल के कैदियों से खाना बनवाया एक गंभीर मामला है। कांग्रेस इसकी शिकायत करेगी।

भाजपा के मंच पर एक साथ झूठ बोलने वाली तीन मशीनें
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मंगलवार को भोपाल में भाजपा के मंच पर एक साथ झूठ बोलने वाली तीन मशीनें देखी गईं। दुर्भाग्य यह था कि उसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के दावा करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष और 15 साल से मुख्यमंत्री शामिल हैं। अजय सिंह ने कहा कि पहले झूठ का पर्दाफाश तो मैदान पर ही हो गया जब दस लाख की जगह कुछ लाख में ही मैदान सिमट गया वह भी तब जब 200 करोड़ खर्च कर दिया गया।


जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल अपने कार्यकर्ताओं बल्कि इस प्रदेश से झूठ बोला कि यूपीए सरकार के समय भाजपा शासित राज्यों की कुछ नहीं मिला। सिहं ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग की सिफारिशें के आधार पर राज्यों का केन्द्रीय करों में हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया। उन्होंने झूठ बोला और भाजपा के चरित्र के मुताबिक जनता को गुमराह किया।

यूपीए ने मध्यप्रदेश के योजना आकार में वृद्धि की
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा की जहाँ तक यूपीए के समय मध्यप्रदेश को मिलने वाली राशि का सवाल है तो उस समय की सरकार कितनी निष्पक्ष थी इसका उदाहरण है कि वर्ष 2008-09 में जहाँ मध्यप्रदेश की योजना का आकार 14,182 करोड़ था उसे बढ़ाकर कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 2009-10 में 27,328 करोड़ कर दिया।

वर्ष 2010-11 में योजना आकार बढ़कर 41,190 करोड़ हो गया। जहां तक योजनाओं में मिलने वाली राशि का सवाल है तो मैं बताना चाहता हूँ। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय नवीनीकरण मिशन जिसे मोदी सरकार ने अमृत योजना कर दिया, उसमें यूपीए सरकार के समय 1,06,974 करोड़ मिला था।

ये भी पढ़ें

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बने जाम के हालात,कुछ देर परेशान रहे लोग
Published on:
25 Sept 2018 06:16 pm
Also Read
View All