भोपाल

कुत्ते फिर भी वफादार होते हैं, ये लोग तो… अफसरों पर नेता के बयान पर मचा बवाल

MP Congress- मध्यप्रदेश का प्रशासनिक तंत्र राजनैतिक रस्साकशी में पिसता दिख रहा है।

2 min read
Aug 23, 2025
BJP got angry on Mukesh Nayak's statement on officers- image x

MP Congress- मध्यप्रदेश का प्रशासनिक तंत्र राजनैतिक रस्साकशी में पिसता दिख रहा है। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों पर बीजेपी के इशारे पर काम करने के लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। इस सियासती लड़ाई में कांग्रेस नेताओं के बोल भी बिगड़ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक ने तो अफसरों को कुत्ते से भी बदतर बता दिया है। छिंदवाड़ा के कलेक्टर के खिलाफ गुस्सा जताते हुए उन्होंने यह तीखा बयान दिया जिसपर बवाल मच गया है। बीजेपी ने मुकेश नायक के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि लगातार सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेसी बौखला गए हैं। यही कारण है कि अधिकारियों के प्रति ऐसी भाषा बोल रहे हैं।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचा लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से साफ इंकार कर दिया। इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये लोग यानि अधिकारी कुत्ते से भी बुरे हैं। कुत्ता तो फिर भी मालिक के प्रति वफादार होता है पर ये अधिकारी तो सत्ता के तलवे भी चाट रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

ये भी पढ़ें

भोपाल के विधायक आरिफ मसूद के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

मुकेश नायक के बयान पर बिफर पड़ी बीजेपी

मुकेश नायक के इस बयान पर बीजेपी बिफर पड़ी। पार्टी नेताओं ने इस मामले में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जनता और शासन के प्रति उत्तरदायी होता है, किसी पार्टी के प्रति नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेसी बौखला गए हैं और अधिकारियों के प्रति ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के बयान पर एमपी बीजेपी ने कांग्रेस को घेरते हुए ट्वीट भी किया। बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-

जब सत्ता में नहीं हैं तो प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इस तरह की भाषा है, सोचिए अगर ये कांग्रेसी सत्ता में होते तो आम जनता से कैसा व्यवहार करते!

ये भी पढ़ें

एमपी के वरिष्ठ अफसरों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल, मुख्य सचिव का एक दावेदार कम हुआ

Published on:
23 Aug 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर