भाजपा विधायक ने ये भी कहा कि औवेसी की सलाह की आवश्कता ना तो केंद्र सरकार को है और ना ही मध्य प्रदेश सरकार को।
भोपाल।मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि असदुद्दीन औवेसी एक तरह से कट्टपंथी और आंतकवादी हैं। वो एक आंतकी की तरह से बात कर रहा हैं। औवेसी भारत के सविंधान में विश्वास नहीं करते हैं। राजधानी भोपाल में दिए एक बयान में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि औवेसी मूर्ख है उनको संविधान के बारे में नहीं पता। औवेसी की सलाह की आवश्कता ना तो केंद्र सरकार को है और ना ही मध्य प्रदेश सरकार को।
उन्होंने यह भी कहा कि औवेसी एक तरह से कट्टपंथी और आंतकवादी हैं। वो एक आंतकी की तरह से बात कर रहा हैं और ना ही भारत के संविधान में उनकी आस्था हैं। यह बात उन्होंने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
ऐसे समझें पूरा मामला...
दरअसल मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक ने एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन औवेसी पर बड़ा हमला बोला। विधायक ने औवेसी को आंतकवादी करार दे दिया और कहा कि वे भारत के सविंधान को नहीं मानते।विधायक के बयान ने राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
बता दें कि मंगलवार को मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को हज पर जाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने पर सवाल उठाए थे।
दरअसल, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक कट्टपंथी और आंतकवादियों का सरगना हैं। औवेसी मुर्ख है जिन्हें भारत के सविंधान के बारे में नहीं पता है, वे इस पर विश्वास भी नहीं करते हैं।
औवेसी की सलाह की आवश्कता ना तो केंद्र सरकार को है और ना ही मध्य प्रदेश सरकार को आवश्कता है। वो एक आंतकी की तरह से बात कर रहे हैं। उन्हें भारत के संविधान में कोई आस्था नही हैं। औवेसी कौन होता है सवाल उठाने वाला। मप्र सरकार खुद कुंभ का खर्चा उठाती है।
उन्होंने कहा कि वैसे भी मुस्लिम वर्ग का खुद का कहना है कि वे हज जाने के लिए सरकार की सब्सिडी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती ।उस मुर्ख इंसान ने अभी तक भारत का संविधान ठीक से नहीं पड़ा तो क्या जानेगा भारत का संविधान क्या है। जो इंसान भारत माता की जय बोलने पर विवाद खड़ा कर सकता है , उसके बारे में बोलना ही बेकार है।
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को हज सब्सिडी खत्म करने और इसे तुष्टिकरण की सब्सिडी कहने पर नाराजगी जाहिर की थी।